logo

मूड

ट्रेंडिंग:

7 साल पुराना रिश्ता तोड़ा तो भड़का युवक, एक्स-गर्लफ्रेंड के फ्लैट में लगा दी आग

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली में एक लड़के ने एक्स-गर्लफ्रेंड के फ्लैट में आग लगा दी, क्योंकि उसने सात साल पुराना रिश्ता खत्म करने का फैसला किया था।

एक्स-गर्लफ्रेंड, Dombivli News

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit-ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक लड़के ने एक्स-गर्लफ्रेंड के फ्लैट में आग लगा दी, क्योंकि उसने सात साल पुराना रिश्ता खत्म करने का फैसला किया था। लड़की अपने माता-पिता के साथ उसी फ्लैट में रह रही थी। युवक ने कथित तौर पर फ्लैट के एंट्रेंस डोर पर पेट्रोल डाला और आग लगा दी। हालांकि, समय रहते परिवार के लोगों ने आग को घर के अंदर फैलने से रोक लिया और तुरंत आग पर काबू पा लिया।

 

परिवार की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी दीपेश रस्तोगी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को शक है कि आरोपी ब्रेकअप को स्वीकार नहीं कर पा रहा था, महिला ने जब रिश्ता खत्म किया तो उसका गुस्सा और बढ़ गया। इस मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

 

यह भी पढ़ें: 'Coldplay से दिक्कत नहीं, मुझ पर पांबदी', दिलजीत ने डबल स्टैंडर्ड पर उठाया सवाल

रिश्ता तोड़ने से नाराज था शख्स

पुलिस के मुताबिक, महिला, जो डोंबिवली के एक पॉश इलाके में अपने माता-पिता के साथ रहती है, पिछले सात-आठ सालों से रस्तोगी के साथ रिलेशनशिप में थी। हालांकि, उनके बीच अनबन हो गई थी, जिसके बाद महिला ने रिश्ता खत्म करने का फैसला किया। उसने कथित तौर पर रस्तोगी को अपना फैसला बता दिया था।

 

पुलिस को शक है कि आरोपी ब्रेकअप को स्वीकार नहीं कर पा रहा था और उसने गुरुवार को अपने फ्लैट के एंट्रेंस डोर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस घटना से परिवार के सदस्यों में घबराहट फैल गई। हालांकि, उन्होंने तुरंत कार्रवाई की और आग को और फैलने से पहले ही बुझा दिया। 

लड़की और उसके माता-पिता बाल बाल बचे

इस घटना के बाद से अशंका जताई जा रही है कि आरोपी का इरादा पूरे परिवार को नुकसान पहुंचाने का हो सकता है, हालांकि असली मकसद और हालात की जांच की जा रही है।मनपाड़ा पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर संदीपन शिंदे ने गिरफ्तारी की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और वह अभी 24 नवंबर तक पुलिस कस्टडी में है। आगे की जांच चल रही है।

Related Topic:#maharastra news

और पढ़ें