logo

ट्रेंडिंग:

कहां, कैसे और कितने में मिलगी दिल्ली की डबल डेकर बस की टिकट?

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने डबल डेकर बस का उद्घाटन किया है। दिल्ली में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इस बस की शुरुआत की गई है।

Delhi double decker bus

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Sora

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

भारत की राजधानी दिल्ली में अब डबल डेकर बस चल रही है। यह एक इलेक्ट्रिक बस है। इस बस में सफर करने के लिए लोग ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं, साथ ही ऑफलाइन भी टिकट खरीदा जा सकता है। इस बस में सफर करते हुए लोग पूरे दिन दिल्ली घूम पाएंगे। यह बस लोगों को दिल्ली हाट से लेकर इंडिया गेट और प्रधानमंत्री संग्रहालय तक सैर कराएगी। डबल डेकर बस की टिकट की कीमत 500 रुपये होगी। इसके अलावा उपभोक्ता की उम्र के हिसाब से टिकट की कीमत तय की गई है।

 

डबल डेकर बस में कुल 63 सीटें हैं। इस बस का उद्घाटन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को किया। इस बस की शुरुआत दिल्ली में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए की गई है। अब सवाल उठता है कि डबल डेकर बस की टिकट बुकिंग कहां होगी, उम्र के हिसाब से बस में सफर करने की टिकट कितनी होगी और यह बस दिल्ली के किन-किन जगहों की सैर कराएगी।

 

यह भी पढ़ें: 'तुम कितने खामेनेई मारोगे, हर घर से...,' लखनऊ में सड़कों पर उतरा शिया समुदाय

कहां मिलेगी डबल डेकर बस की टिकट?

इस बस की टिकट ऑनलाइन बुक की जा सकती है। बस की बुकिंग दिल्ली पर्यटन की वेबसाइट WWW.Delhitourism.gov.in⁠ पर जाकर आसानी से की जा सकती है। डबल डेकर बस की टिकट ऑफलाइन भी मिल सकती है।

 

ऑफलाइन टिकट खरीदने के लिए दिल्ली पर्यटन विभाग के सूचना केंद्रों पर जाना होगा। दिल्ली में पर्यटन विभाग के कई सूचना केंद्र हैं, जैसे- बाबा खड़क सिंह मार्ग, कनॉट प्लेस और इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय घरेलू हवाई अड्डा टर्मिनल- 1 है।

 

यह भी पढ़ें: 'तुम कितने खामेनेई मारोगे, हर घर से...,' लखनऊ में सड़कों पर उतरा शिया समुदाय

कितना है बस का किराया?

डबल डेकर बस में सफर करने के लिए 500 रुपये किराया देना होगा, जिस पर 5 प्रतिशत टैक्स भी लगेगा। वहीं 5 से 10 साल के बच्चों का किराया 300 रुपये है, जिस पर 5 प्रतिशत टैक्स देना होगा। पांच साल से कम उम्र के बच्चे बस में मुफ्त में यात्रा कर सकेंगे।

कहां-कहां घुमाएगी बस?

डबल डेकर बस हर रोज सुबह 9 बजे दिल्ली हाट से शुरू होगी। यह बस विजय चौक, राष्ट्रपति भवन, नॉर्थ और साउथ ब्लॉक, नेशनल म्यूजियम, प्रधानमंत्री संग्रहालय, नेशनल गैलरी, इंडिया गेट और नेशनल वॉर मेमोरियल ले जाएगी, फिर वापस दिल्ली हाट पर लाएगी। यानी कुल मिलाकर यह बस दिल्ली की विरासत वाली जगहों की सैर कराएगी।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap