logo

ट्रेंडिंग:

'तुम कितने खामेनेई मारोगे, हर घर से...,' लखनऊ में सड़कों पर उतरा शिया समुदाय

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उत्तर प्रदेश में लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने ट्रंप और नेतन्याहू के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

 Lucknow news

प्रतीकात्मक तस्वीर। (AI generated image)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत के बाद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शिया समुदाय ने विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इजराइल के खिलाफ नारेबाजी भी की। लखनऊ के छोटा इमामबाड़ा के पास भारी संख्या में प्रदर्शनकारी जमा हुए हैं और इजराइल के साथ-साथ अमेरिका के खिलाफ विरोध किया। प्रदर्शनकारियों ने नारा लगाया कि 'तुम कितने खामेनेई मारोगे, हर घर से खामेनेई निकलेगा।'

 

इस वक्त इजराइल और ईरान के बीच जबरदस्त युद्ध चल रहा है। दोनों देश एक-दूसरे पर हवाई हमले कर रहे हैं। इजराइल ने अली खामेनेई के कार्यालय पर 30 मिसाइलों से हमला किया। इसमें उनकी जान चली गई। पहले इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और बाद में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मौत की पुष्टि की। सुबह ईरानी मीडिया ने भी दुनिया को बताया कि अली खामेनेई अब दुनिया में नहीं रहे।

 

 

यह भी पढ़ें: बिहार में होली में हुड़दंग मत करना, पुलिस ने तगड़ा इंतजाम किया है

 

इस खबर से भारत में रहने वाले शिया समुदाय में शोक की लहर दौड़ पड़ी। खासकर लखनऊ के कई लोग इस खबर से गम में डूब गए हैं और जगह-जगह इजरायल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

 

इमामबाड़ा में विरोध प्रदर्शन

लखनऊ के इमामबाड़ा में शिया समुदाय ने शोक व्यक्त किया। उनका कहना है कि अमेरिका और इजरायल के हमले की वजह से अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हुई है। ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड ने तीन दिन के शोक का ऐलान किया है।

 

यह भी पढ़ें: 'सलीम से मिलूंगा, पुलिस रोकी तो मारूंगा', CM योगी को धमकाने लगे नरसिंहानंद

 

बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास ने खामेनेई की मौत पर शोक व्यक्त किया और कहा है कि अमेरिका और इजरायल की इस कार्रवाई के खिलाफ रविवार शाम लखनऊ के छोटा इमामबाड़ा में विशाल प्रदर्शन और शोक सभा की जाएगी।

 

साथ ही उन्होंने कहा कि इस दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के पुतले फूंके जाएंगे। अब्बास ने कहा कि पूरा शिया समुदाय ईरान के साथ खड़ा है और ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड ने तीन दिन के शोक का ऐलान किया है।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap