logo

ट्रेंडिंग:

'सलीम से मिलूंगा, पुलिस रोकी तो मारूंगा', CM योगी को धमकाने लगे नरसिंहानंद

यूट्यूबर सलीम से यति नरसिंहानंद गिरी मिलने जा रहे हैं लेकिन पुलिस उन्हें रोक रही है। हंगामा क्यों बरपा है, पढ़ें पूरी कहानी।

saleem wastik and Yati Narsinghanand Giri

यति नरसिंहानंद गिरी और सलीम वास्तिक

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

उत्तर प्रदेश के फेमस यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमला हुआ था। हमले के बाद सलीम अस्पताल में भर्ती हैं। उनसे मिलने के लिए डासना कस्बे में देवी मंदिर के 'पीठाधीश' और जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर नरसिंहानंद जा रहे थे। उत्तर प्रदेश पुलिस ने उन्हें रोक दिया है। यति नरसिंहानंद गिरी, पुलिस के रोकने पर भड़क गए हैं।

उनका एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा, 'सलीम भाई से जरूर मिलने जाऊंगा, अगर पुलिस मेरा कत्ल करेगी तो ही रुकूंगा, वरना जरूर जाऊंगा।' यति नरसिंहानंद गिरी ने उत्तर प्रदेश के सीएम को धमकी दी है। यह विवादित बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

ति नरसिंहानंद गिरी अक्सर मुस्लिम धर्म के प्रति आलोचनात्मक बयान देते रहते हैं। एक बार यति नरसिंहानंद गिरी ने डासना मंदिर में मुस्लिम लोगों का प्रवेश बंद कर दिया था। इस वजह से वह खबरों में बने थे। इस बार यति नरसिंहानंद गिरी सलीम से न मिल पाने को लेकर बवाल मचा रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: यूट्यूब पर गिनाते थे इस्लाम की खामियां, घर में घुसकर रेत दिया गला

 यति नरसिंहानंद गिरी ने योगी पर की  तीखी टिप्पणी

सलीम वास्तिक दिल्ली के अस्पताल में भर्ती हैं। इसी लिए यति नरसिंहानंद को  सलीम से मिलने के लिए दिल्ली जाने के लिए निकल रहे थे, लेकिन गाजियाबाद पुलिस ने उन्हें दिल्ली जाने से रोक दिया है। गाजियाबाद पुलिस ने उन्हें डासना मंदिर पर ही रोक दिया है। जिसके बाद यति नरसिंहानंद गिरी गुस्सा हो गए और विवादित बयान देने लगे।

 

यति नरसिंहानंद गिरी ने कहा कि, 'योगी सुन आज मुझे तेरी पुलिस ने अस्पताल जाने से रोक दिया है। अब पुलिस को मुझे मारना पड़ेगा, क्योंकि मैं सलीम भाई से मिलने जाऊंगा। पुलिस अपनी पूरी ताकत लगा दे, तब भी मैं सलीम से मिलने जरूर जाऊंगा। अगर पुलिस मुझे जान से मार देगी तभी मैं नहीं मिल पाऊंगा, वरना मैं जरूर जाऊंगा। अगर मैं अपने बाप की औलाद हूं, अगर मैं अपने गुरु का चेला हूं, तो मैं सलीम भाई से मिलने जरूर जाऊंगा।'

 

यह भी पढ़ें: हावड़ा के रियल एस्टेट कारोबारी की दिनदहाड़े हत्या, तीन आरोपी हुए गिरफ्तार

सीएम योगी को धमकाने लगे यति नरसिंहानंद

यति नरसिंहानंद गिरी योगी आदित्यनाथ पर कहा, 'मैं तेरी तरह नहीं हूं, जो मुसीबत में पड़े अपने साथियों को छोड़ दे। मैं तेरी तरह नकली हिंदूवादी नहीं हूं। न मुझे मुख्यमंत्री बनना है, न मुझे प्रधानमंत्री बनना है। तुमने आज मुझे रोककर अपना मुकद्दर फाड़ा है। तेरे से हजार गुना बड़ा काम हिंदू धर्म के लिए सलीम भाई ने किया है।'  उन्होंने सीएम योगी को झूठा हिंदू बताया है। 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap