logo

मूड

ट्रेंडिंग:

इंदौर एयरपोर्ट रनवे का पिघल गया डामर, दो उड़ानें भोपाल डायवर्ट

अधिकारियों ने बताया है कि एयरपोर्ट पर रनवे के एक हिस्से पर डामर की परत बिछाने का काम चल रहा था। इसी दौरान ज्यादा तापमान होने की वजह से डामर पिघलकर ढीला हो गया।

Indore airport runway

प्रतीकात्मक तस्वीर। Photo Credit- PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर सोमवार को एक अभूतपूर्व घटना घटी, जिससे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। दरअसल, एयरपोर्ट के रनवे का डामर (बिटुमेन) पिघल गया। रनवे का डामर पिघलने की जानकारी होते ही सबसे पहले उड़ानों का संचालन फौरन बंद करवा दिया गया। बाद में मरम्मत के लिए करीब 20 मिनट तक उड़ानों का संचालन पूरी तरह से बंद करवा दिया गया।

 

एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को एयरपोर्ट पर रनवे के एक हिस्से पर डामर की परत बिछाने और मरम्मत का काम चल रहा था। इसी दौरान ज्यादा तापमान होने की वजह से डामर पिघलकर ढीला हो गया। इस घटना की वजह से दिल्ली और रायपुर से इंदौर आने वाली दो उड़ानों को भोपाल डायवर्ट करना पड़ा। ये उड़ानें आधा घंटा बाद वापस इंदौर लौटीं। 

 

यह भी पढ़ें: बिहार में चीनी मिलों को नई रफ्तार, इंसेंटिव पॉलिसी के तहत 25 मिलें होंगी शुरू

तय स्टैंडर्ड से ढीला हुआ डामर

एयरपोर्ट के PRO रामस्वरूप यादव ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि रनवे की री-कारपेटिंग का काम रात 11 बजे से सुबह 5 बजे के बीच किया जा रहा है। उन्होंने कहा, 'शहर में गर्मी अचानक बढ़ गई है। एक रूटीन निरीक्षण के दौरान पता चला कि ज्यादा तापमान की वजह से रनवे के एक हिस्से पर बिछाया गया डामर की परत पिघल गई थी। डामर तय स्टैंडर्ड से ज्यादा ढीला हो गया था।'

 

यह भी पढ़ें: अमूल के 1.5 लाख किलो एक्सपायरी प्रोडक्ट किए नष्ट, डेट चेंज कर बेचने की थी तैयारी

इंदौर में बढ़ी गर्मी

रामस्वरूप ने आगे बताया कि सिविल इंजीनियरों की एक टीम ने तेजी से काम करते हुए 20 मिनट के अंदर जरूरी रिपेयर का काम पूरा कर लिया। उन्होंने कहा कि रिपेयर के दौरान, इंडिगो एयरलाइंस की दो उड़नें दिल्ली-इंदौर और रायपुर-इंदौर को भोपाल डायवर्ट कर दिया गया।

 

रामस्वरूप यादव ने कहा कि रनवे की मरम्मत पूरी होने के बाद इंदौर एयरपोर्ट पर नियमित उड़नों का ऑपरेशन फिर से शुरू हो गया है। वहीं, मौसम विभाग ने बताया है कि रविवार को इंदौर में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।

Related Topic:#Madhya Pradesh News

और पढ़ें