logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कमाई से 1.71 करोड़ ज्यादा संपत्ति, बिहार के BDO के 5 ठिकानों पर EOU की रेड

दरभंगा में बीडीओ डॉ. आनंद कुमार विभूति के खिलाफ ईओयू ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई की है। ईओयू ने 5 ठिकानों पर छापेमारी कर 1.71 करोड़ रुपये की अधिक संपत्ति का पता लगाया है।

AI generated image

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में दरभंगा के बहादुरपुर प्रखंड के बीडीओ डॉ. आनंद कुमार विभूति के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में ईओयू ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच में बीडीओ की ज्ञात आय से 1 करोड़ 71 लाख 84 हजार रुपये की अधिक संपत्ति का पता चला है। यह उनकी वैध आय से 121.87 प्रतिशत ज्यादा बताई जा रही है। मामले में ईओयू ने स्पेशल थाने में कांड संख्या 21/26 दर्ज कर पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है।

 

ईओयू की अलग-अलग टीमों ने पटना, दरभंगा, मुजफ्फरपुर और पूर्वी चंपारण में यह कार्रवाई की। टीम ने बीडीओ के सरकारी आवास, कार्यालय, पैतृक घर और निजी आवास की तलाशी ली। कार्रवाई के दौरान जमीन-जायदाद के कागजात, बैंक पासबुक और निवेश से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें: बिहार बाढ़ पर तेजस्वी ने PM मोदी को लिखा पत्र, 5 हजार करोड़ की मांगी मदद 

घर पर लगा था ताला

सुबह करीब सात बजे डीएसपी स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में ईओयू की टीम मुजफ्फरपुर के अहियापुर स्थित बैरिया आदर्श ग्राम पहुंची। टीम के पहुंचने की जानकारी मिलते ही बीडीओ के आवास पर ताला लगा मिला। इसके बाद अधिकारियों ने घर के बाहर निगरानी शुरू कर दी। कुछ देर बाद बीडीओ की पत्नी मौके पर पहुंचीं जिसके बाद घर का ताला खोला गया और ईओयू की टीम अंदर दाखिल हुई। टीम ने घर के कमरों और पूरे परिसर की तलाशी ली। इस दौरान मिले जमीन-जायदाद के कागजात, बैंक पासबुक और निवेश से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

 

ईओयू ने पटना निगरानी कोर्ट से सर्च वारंट लेकर पांच जगहों पर एक साथ कार्रवाई की। इनमें पूर्वी चंपारण के चिरैया थाना क्षेत्र के लालबेगिया स्थित पैतृक घर, पटना के दानापुर आशोपुर स्थित साईं बिहार अपार्टमेंट का फ्लैट नंबर 305, दरभंगा के बहादुरपुर स्थित सरकारी कार्यालय और आवासीय परिसर और मुजफ्फरपुर के अहियापुर स्थित निजी आवास शामिल हैं। ईओयू के अनुसार, सभी जगहों पर एक ही समय पर तलाशी शुरू की गई ताकि संपत्ति और लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा सके।

 

यह भी पढ़ें: मधुबनी में 2 दर्जन से ज्यादा पासपोर्ट बरामद, 5 संदिग्ध हिरासत में

जमीन और बैंक खातों की जांच

डॉ. आनंद कुमार विभूति पहले मुजफ्फरपुर के कांटी प्रखंड में बीडीओ रह चुके हैं। उनके कार्यकाल के दौरान विकास योजनाओं में वित्तीय गड़बड़ी और अनियमितता को लेकर भी शिकायतें सामने आई थीं। ईओयू की टीम अब इन पुराने मामलों से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच कर रही है। जांच टीम यह पता लगाने में जुटी है कि बीडीओ के पास इतनी संपत्ति कहां से आई। साथ ही जमीन, फ्लैट और दूसरी संपत्तियों में किए गए निवेश की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

 

ईओयू की टीम घर से मिले जमीन-जायदाद के कागजात, बैंक पासबुक और निवेश से जुड़े दस्तावेजों को खंगाल रही है। सूत्रों के अनुसार, टीम को कुछ जमीनों के एग्रीमेंट, बैंक खातों में लेनदेन और म्यूचुअल फंड में निवेश से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं। अधिकारियों के अनुसार, सर्च ऑपरेशन पूरा होने के बाद ही पूरी संपत्ति और जांच से जुड़ी जानकारी सामने आएगी। शुरुआती जांच में 1.71 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति का पता चला है। जांच आगे बढ़ने पर यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है।


और पढ़ें