logo

मूड

ट्रेंडिंग:

3 दिन पहले खरीदा था, ई-रिक्शा में बैठी थी और iPhone 18 Pro छीन ले गए बदमाश

ग्रेटर नोएडा में एक महिला ई-रिक्शा में बैठी थी। उसी दौरान दो बदमाशों ने महिला के हाथ से आईफोन 18 प्रो छीन लिया और वहां से फरार हो गए। पुलिस घटना की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों को पकड़ा जा सके।

shubhi

शुभी भंडारी, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक महिला ने तीन दिन पहले ही आईफोन 18 प्रो खरीदा था। महिला एक ई-रिक्शा में बैठी थी, तभी बाइक पर सवार दो शख्सों ने महिला के हाथ से फोन छीन लिया और फरार हो गए। पीड़ित महिला के मुताबिक, पहले आरोपियों ने सवाल किया कि वह फोन आईफोन है या नहीं। उसके बाद महिला के हाथ से फोन झपटा और आरोपी फरार हो गए। इस घटना से पहले महिला ने फोन की अनबॉक्सिंग का वीडियो बनाया था, जो अब सामने आया है। इस घटना के बाद महिला और उनके परिवार के लोग बेहद दुखी हैं। दोनों ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

 

यह घटना ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सेंचुरियन पार्क सोसाइटी में रहने वाली शुभी भंडारी के साथ हुई। वह सुबह अपने दफ्तर पहुंचने के लिए ई-रिक्शा में बैठी थीं। जब ई-रिक्शा का किराया देने के लिए उन्होंने हाथ में फोन निकाला, तभी बाइक पर सवार दो युवकों ने महिला से फोन छीन लिया। महिला ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस आसपास के इलाके की सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

 

यह भी पढ़ें: नदी में डूब रहा था 4 दिन का हाथी का बच्चा, लोगों ने नाव पर चढ़ाकर बचाई जान

iPhone छीनकर हुआ फरार

जब  भंडारी सुबह ऑफिस पहुंचने के लिए ई-रिक्शा पर बैठी थीं। जब ई-रिक्शा गोलचक्कर के पास पहुंची, तब शुभी ने ऑनलाइन पेमेंट के लिए आईफोन आगे बढ़ाया। तभी ई-रिक्शा के पास एक बाइक आई, जिस पर दो आरोपी बैठे हुए थे। शोभी के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने हेलमेट पहना हुआ था, जिस वजह से वह आरोपियों की शक्ल नहीं देख पाईं।

 

पुलिस को शुभी ने बताया कि आरोपियों ने पहले उनसे सामान्य बातचीत की थी। इसी दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर पूछा कि क्या यह फोन आईफोन है? तब शुभी ने जवाब में हां कहा था। इसके बाद आरोपियों ने अचानक शोभी के हाथ से फोन छीन लिया। जब तक शुभी कुछ समझ पातीं, तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।

 

यह भी पढ़ें: SIR के बाद आपको भी मिला है नोटिस? जान लीजिए मदद के लिए कब लगेंगे कैंप

पुराना वीडियो हुआ वायरल

पीड़ित महिला ने तीन दिन पहले यह फोन खरीदा था। फोन की अनबॉक्सिंग करते हुए बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शुभी के पति साकेत गुप्ता के मुताबिक, जब उन्होंने आईफोन 18 प्रो खरीदा था, तब उनके परिवार में खुशी का माहौल था। परिवार की खुशी का माहौल सिर्फ तीन दिनों बाद दुख में बदल गया, जब आरोपियों ने फोन छीन लिया।

पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच-पड़ताल कर रही है। जांच के दौरान पुलिस आसपास के इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि बाइक पर सवार आरोपियों की बाइक का नंबर और आरोपियों के हुलिए का पता चल सके। फिलहाल पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।


और पढ़ें