logo

मूड

ट्रेंडिंग:

10 साल की साली से शादी करने का था मन, प्रेग्नेंट बीवी को मार डाला?

उत्तर प्रदेश के एटा में एक विवाहित महिला का शव संदिग्ध हालत में मिला है। मृतक महिला के परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने उसकी हत्या की है।

representational image

सांकेतिक तस्वीर, photo credit: Freepik

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के एटा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एटा के एक गांव में एक विवाहित महिला की लाश उसके घर के एक कमरे में मिली। महिला के मायके वालों ने उसके ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के परिजन का आरोप है कि उसके पति की नजर अपनी ही 10 साल की साली पर थी। इस घटना के बाद महिला का पति अपनी बच्ची के साथ फरार है। जिस महिला की मौत हुई है, वह 6 महीने की प्रेग्नेंट थी। पुलिस ने बताया कि महिला के मायके वालों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। मृतका की शादी उसकी बहन की मौत के बाद उसके पति से कर दी गई थी। लाश को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

 

यह मामला उत्तर प्रदेश के एटा के जैथरा थाना क्षेत्र के नगला डांडा गांव में रविवार को एक विवाहित महिला का शव उसके कमरे में पंखे से लटका मिला। पुलिस के अनुसार, मृतका फर्रुखाबाद जिले के शमशाबाद थाना क्षेत्र के चोहट्टा निवासी विनोद उर्फ मुन्नालाल की 21 साल की बेटी काजल है। काजल की 2019 में शादी हुई थी और वह 6 महीने की प्रेगनेंट भी थी। मृतका के मायके वालों ने उसके ससुराल वालों पर हत्या के आरोप लगाए हैं और पुलिस इन आरोपों की सत्यता की जांच कर रही है। मृतका के मायके वालों का आरोप है कि उसके पति की नजर उनकी 10 साल की बेटी पर थी जिस कारण वह काजल को परेशान करता था।  

 

यह भी पढ़ें: अब्बास अंसारी की विधायकी गई, मऊ सदर सीट खाली घोषित

 

दूसरी पत्नी की भी मौत 


जिस उपेंद्र नाम के व्यक्ति पर अपनी पत्नी की हत्या के आरोप लग रह हैं, उसकी यह दूसरी शादी थी। इससे पहले उसने मृतका काजल की बड़ी बहन से शादी की थी और उसकी मौत भी संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी। काजल की बड़ी बहन के 3 बच्चे थे। उसकी मौत के बाद परिवार वालों ने उन बच्चों का खयाल रखने के लिए काजल की शादी उसके जीजा से कर दी थी। काजल और उपेंद्र की कोरोना माहामारी के दौरान  हुई थी।

 

पहली पत्नी की संदिग्ध हालत में मौत 


उपेंद्र की शादी पहले काजल की बड़ी बहन से हुई थी। उसके इस शादी से 3 बच्चे थे। काजल की बड़ी बहन की मौत साल 2019 में  संदिग्ध हालत में ही हुई थी। उसकी मौत करंट लगने से हुई थी। मायके वालों का आरोप है कि उनकी पहली बेटी की भी हत्या की गई थी और करंट लगने से मौत की झूठी सूचना दे दी थी लेकिन उस समय मृतका के परिवार वालों ने उपेंद्र की बात पर यकीन कर लिया था। परिवार का आरोप है कि उनकी बड़ी बेटी की हत्या भी उसके ससुरालवालों ने मिलकर की थी।

 

गला घोंटकर हत्या का आरोप


काजल की मौत शनिवार रात हुई, जब परिवार के बाकि सदस्य घर पर नहीं थे। काजल ने अपनी बहन रीना को रात साढ़े 11 बजे अपनी बहन रीना को फोन करके खाना मंगाया था। रीना 12 बजकर 10 मिनट पर खाना लेकर पहुंची तो काजल की लाश बेड पर पड़ी मिली। काजल के गले और पीठ पर चोटों के निशान थे। इस घटना के बाद रीना ने अपने परिवार और पुलिस वालों को इस घटना की सूचना दी थी। इस घटना के बाद रीना ने बताया कि काजल का पति घटना के बाद उसकी ढाई साल की बच्ची को लेकर फरार हो गया है। रीना ने यह भी आरोप लगाया है कि उपेंद्र ने उनको फोन करके धमकी दी कि अगर उन्होंने पुलिस को इस घटना की शिकायत दी तो बच्ची को भी जान से मार देगा। 

 

यह भी पढ़ें: दुनिया में बढ़ रहा अकेलापन, जुकरबर्ग इससे कैसे कमाएंगे पैसा?

 

छोटी बहन पर थी नजर


पीड़ित परिवार का आरोप है कि उपेंद्र और उसके परिवार वाले काजल को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। इस बात की शिकायत काजल कई बार अपने मायके वालों से कर चुकी थी। मायके वालों का आरोप है कि उपेंद्र की नजर उनकी 10 साल की छोटी बेटी पर थी। वह काजल की 10 साल की बहन नैना से शादी करना चाहता था। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने उपेंद्र समेत दो के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने काजल की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच जारी है। 


और पढ़ें