logo

मूड

ट्रेंडिंग:

इंदौर: EV की चार्जिंग पॉइंट में धमाका, सिलेंडर भी फटा, जिंदा जल गए 8 लोग

इंदौर में EV की चार्जिंग पॉइंट में तेज धमाके के बाद आग लगी, जिसमें 8 लोग मारे गए हैं। मरने वालों में बच्चे भी शामिल हैं।

Fire Case

इंदौर में आग लगने के बाद राख हुई कार। Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक 3 मंजिला बिल्डिंग के बाहर बुधवार सुबह इलेक्ट्रिक वाहन (EV) को चार्ज किए जाने के दौरान एक तेज धमाका हुआ। धमाके के बाद इस इमारत में आग लग गई। एक ही परिवार के 3 बच्चों और 3 महिलाओं समेत 8 लोगों की मौत हो गई।  

मध्य प्रदेश सरकार ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। अब सरकार ने ईवी चार्जिंग को लेकर स्टैंडर्ड ऑपेटिंग प्रोसीजर (SOP) तय करने के निर्देश दिए हैं। एएसपी कुंदन मंडलोई ने कहा है कि यह आग, ब्रजेश्वरी एनेक्स कॉलोनी के एक मकान में लगी है। आग करीब 3.30 मिनट पर लगी है।

यह भी पढ़ें: 'जो होना था, हो गया,' मुस्कुराता रहा इंदौर में छात्रा का हत्या आरोपी

मारे गए लोग कौन हैं?

महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने बताया कि इस घटना में मारे गए आठ लोगों के शव एक सरकारी अस्पताल में लाए गए हैं और उनका पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान तन्मय, राशि सेठिया, सिमरन, टीनू, सुमन सेठिया, विजय सेठिया, छोटू सेठिया और मनोज के रूप में हुई है।

डॉ. अरविंद घनघोरिया, डीन, गांधी मेडिकल कॉलेज:-
आग लगने के बाद बचाए गए दो लोगों को भी अस्पताल लाया गया था। हालांकि, उन्होंने प्राथमिक उपचार के बाद अपना इलाज दूसरे अस्पताल में कराने की इच्छा जताई जिसके बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

आग कैसे लगी?

समाचार एजेंसी भाषा के साथ बातचीत में पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मकान के बाहर एक कार को चार्ज किया जा रहा था। उन्होंने कहा, 'चार्जिंग प्वाइंट में धमाका हुआ और इसके बाद कार में लगी आग ने मकान को अपनी जद में ले लिया। घर के दरवाजों पर इलेक्ट्रॉनिक ताले लगे थे और इस कारण पुलिस को दरवाजे तोड़कर अंदर जाने में मुश्किल पेश आई।'

पुलिस आयुक्त ने बताया कि घर के भीतर रखे रसोई गैस के सिलेंडरों में भी धमाके हुए जिससे आग ने और विकराल रूप धारण कर लिया। उन्होंने कहा, 'आग लगने के दौरान घर में फंसे तीन लोगों को बाहर निकालकर बचाया गया।'

यह भी पढ़ें: कॉल, MMS, बिना कपड़ों के लाश, बंद कमरे में मिली MBA स्टूडेंट, इंदौर में हंगामा

सरकार ने क्या कहा?

हादसे पर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, 'यह दु:खद घटना सचेत करने वाली है क्योंकि ईवी को चार्ज किए जाने के दौरान मकान में आग लगी। हमने पुलिस और प्रशासन से कहा है कि विशेषज्ञों की समिति से विस्तृत जांच कराई जाए ताकि इस प्रकार की घटना दोबारा न हो। EV को लेकर SOP तैयार किया जाएगा।'


और पढ़ें