logo

ट्रेंडिंग:

'जो होना था, हो गया,' मुस्कुराता रहा इंदौर में छात्रा का हत्या आरोपी

इंदौर में एमबीए छात्रा की निर्मम हत्या करने वाले सहपाठी को कोई पछतावा नहीं है। वह मीडिया के सामने मुस्कुराता रहा। जब उससे हत्या की वजह पूछी गई तो भी वह कुछ नहीं बोला।

 Indore Student News

मीडिया से बात करता हत्यारोपी। ( Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

मध्य प्रदेश के इंदौर में 25 वर्षीय एमबीए छात्रा की हत्या ने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया है। मगर वारदात को अंजाम देने वाले पीयूष धनोतिया के चेहरे पर कोई शिकन नहीं दिखी। वह बेखौफ अंदाज में मुस्कुराता दिखा। 

 

जब मीडिया ने उससे सवाल पूछा कि क्या हुआ था? क्यों मारा तो पीयूष कहता है, 'कुछ नहीं हुआ। छोड़ो! जो हो गया, वो हो गया।' आगे दोबारा कहता है, 'छोड़ दो न, क्या करोगे जान के।' इसके बाद पुलिसकर्मी उसे गाड़ी पर बैठाने लगते हैं। जब मीडियाकर्मियों ने दोबारा उससे हत्या की वजह पूछी तो आरोपी ने कहा, 'सबको अच्छे से बताऊंगा। टाइम आएगा।'

 

यह भी पढ़ें: जर्मनी जाने से पहले वहां के भारतीय छात्रों की सच्चाई जान लें, कैसे हो रहा शोषण?

 

यहां आप पूरा वीडियो देख सकते हैं-

 

 

 

जबरन यौन संबंध बनाने की बात कबूली

पुलिस के मुताबिक आरोपी पीयूष धनोतिया मंदसौर जिले का रहने वाला है। शुक्रवार को उसकी सहपाठी का सड़ा-गला शव मिला था। वारदात इतनी वीभत्स थी कि जांच में जुटी महिला एसआई फूट-फूटकर रो पड़ी थीं। पुलिस का दावा है कि आरोपी पीयूष ने जबरन यौन संबंध बनाने और 10 फरवरी को छात्रा का गला घोंटने की बात मान ली। वह शव को अपने किराये के कमरे में ही बंद करके फरार हो गया था। 

कॉलेज के व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा वीडियो

छात्रा 10 फरवरी से लापता थी। अगले दिन कॉलेज के व्हाट्सएप ग्रुप में वीडियो पोस्ट किया गया। इसमें महिला का चेहरा साफ दिख रहा है। मगर युवक का चेहरा छिपाया गया था। कुछ लोगों ने पीयूष धनोतिया के कमरे से बदबू आने की जानकारी पुलिस को दी। ताला तोड़कर जब पुलिस अंदर पहुंची तो उसके होश उड़ गए। वहां एक युवती का शव सड़ी-गली अवस्था में पड़ा था।

 

यह भी पढ़ें: अच्छी कहानी फिर भी नहीं चली ये वूमन सेंट्रिक फिल्में, क्या होगा 'अस्सी' का हाल?

जादू-टोना का भी मामला

मृतक युवती के पिता ने आरोपी पर अश्लील फोटो के माध्यम से बेटी को ब्लैकमेल करने और पैसे ऐंठने का आरोप लगाया। उधर, पुलिस पूछताछ में पीयूष ने बताया कि वह हत्या करने के बाद बेहद परेशान था। उसने नवी मुंबई के पास पनवेल में जादू-टोना भी किया, ताकि युवती की आत्मा से संपर्क किया जा सके।

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap