गुजरात में आम आदमी पार्टी की टिकट पर नगर निगम का चुनाव लड़ चुकी महिला का शव उसके अपार्टमेंट में लटका मिला। मृतक की पहचान 23 वर्षीय नंदनी बोस्मिया के तौर पर हुई है। वह पिछले साल आम आदमी पार्टी से जेतपुर-नवागढ़ नगर निगम से चुनाव लड़ चुकी थी।
मृतका के परिजनों के मुताबिक वह असलम समा नाम के शख्स के साथ लिव-इन में रहती थी। परिवार ने नंदनी की हत्या की आशंका जताई। उधर, राजकोट तालुका पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 194 के तहत आकस्मिक मौत का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर एक्शन लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: 'इमरजेंसी के बारे में नई पीढ़ी भी जाने, NCERT ने सही किया'- धर्मेंद्र प्रधान
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक नवगढ़ की रहने वाली नंदनी बोस्मिया का शव 22 जून को राजकोट के गोंडल चौकड़ी के पास स्थित अगमन रेजिडेंसी स्थित एक अपार्टमेंट में फंदे से लटका मिला था। परिवार का कहना है कि नंदनी पिछले कुछ समय से राजकोट में जूनागढ़ के रहने वाले असलम समा के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती थी और मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव यानी एमआर के तौर पर काम करती थी।
दो दिन पहले ही हुआ था झगड़ा
परिवार का आरोप है कि नंदनी की हत्या की गई है। इसमें उसका लिव-इन पार्टनर असलम समा शामिल है। नंदनी के पिता आनंद बोस्मिया का आरोप है कि असलम शादीशुदा था। बावजूद इसके बेटी के साथ लिव-इन में रहता था। दोनों के बीच अक्सर झगड़ा भी होता था। परिवार ने यह भी बताया कि दो दिन पहले भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। असलम कई बार नंदनी पर हमला कर चुका था।
यह भी पढ़ें: करो या मरो की जंग में बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, क्या बदलाव करेंगी हरमन?
बालकनी का दरवाजा मिला खुला
परिवार ने बताया कि 22 जून को नंदनी को फोन लगाया गया, लेकिन बात नहीं हुई। टेंशन बढ़ने पर एक परिचित को उसके अपार्टमेंट पर भेजा गया। जहां उसका शव फंदे से लटकता मिला। परिवार ने कहा कि अपार्टमेंट के मेन गेट पर सिर्फ कुंडी बंद थी। वहीं की बालकनी का दरवाजा खुला था। इसी स्थिति में साजिश की आशंका होती है। परिवार ने कहा कि नंदनी के साथ रहने के बावजूद असलम अपनी पत्नी से बार-बार मिलने जाता था। इसी बात पर दोनों के बीच बार-बार झगड़ा होता था।