logo

ट्रेंडिंग:

दिल्ली: पत्नी के घर छोड़ कर जाने के शक में पति ने साली की कर दी हत्या

दिल्ली के ख्याला में एक शख्स ने शक के चलते अपनी साली की हत्या कर दी। अपनी पत्नी और मृतक की बेटी पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। परिवार ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

Representative Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, AI Generated Image

देश की राजधानी दिल्ली के ख्याला में इस्तेखार अहमद नाम के व्यक्ति पर मंगलवार सुबह अपने घर में अपनी साली नुसरत की मांस काटने वाले चाकू से हत्या करने का आरोप लगा है।आरोप है कि उसने मृतक की बेटी सानिया की उंगली काट दी। इस हमले में उसकी पत्नी अकबरी भी घायल हो गई है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी घर छोड़कर जा रही है और इसमें उसकी साली, अपनी बहन की मदद कर रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को परिवार वालों ने भागने से पहले ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया था। 

 

पुलिस के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 8 बजे उसके घर के दूसरी मंजिल पर हुई। आरोपी गाजियाबाद के लोनी में रहता है। दिल्ली के घर में कभी-कभी आता था। डीसीपी पश्चिम दराडे शरद भास्कर ने बताया, 'आरोपी मृतक का जीजा है। उसे कथित तौर पर शक था कि नुसरत, अकबरी और उसके बीच चल रहे तनाव के बीच उसकी पत्नी का साथ दे रही है। मंगलवार सुबह, उसने नुसरत और उसकी बेटी पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई पत्नी भी इस हमले में घायल हो गई।'

 

यह भी पढ़ें- कैसे ठगे 23 करोड़? महीनेभर तक डिजिटल अरेस्ट रहे बुजुर्ग की आपबीती

 

ख्याला पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) (हत्या) और 109(1) (हत्या का प्रयास) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की जांच जारी है।

शक में की हत्या

अहमद को ऐसा पता चला था कि उसकी पत्नी अकबरी उसे छोड़ कर जाने का सोच रही है। नुसरत उसके भागने में उसकी मदद कर रही थी। केवल इसी वजह से नुसरत की हत्या कर दी। अहमद को रोकने के चक्कर में उसकी पत्नी और भतीजी घायल हो गई। नुसरत चार बेटियों की मां है। मृतक का पति जेल में बंद है और वह अपने परिवार की इकलौती कमाने वाली थी। वह बाउंसर के रूप में काम करती थी।

 

यह भी पढ़ें-अधिकारियों के खिलाफ लामबंद क्यों हो रहे UP के बड़े नेता? माजरा क्या है

अकबरी के बेटे का बयान 

अकबरी के बेटे सोनू ने कहा, 'सुबह पापा एक टिफिन के साथ घर आए। मेरी मौसी अभी तक ठीक तरीके से जगी भी नहीं थी। टिफिन देखकर मौसी को लगा पापा काम पर जा रहे हैं। टिफिन में ही चाकू रखा था, जिसकी किसी को भनक नहीं थी। मौसी ने उन्हें बैठने को कहा पर पापा ने उनकी बात नहीं मानी। थोड़ी देर बाद उसने चाकू निकाला और उनकी कमर, गर्दन और शरीर के दूसरे जगहों पर वार कर दिया'

 

बेटे ने आगे बताया कि जब सानिया उसे बचाने आई, तो उसकी भी उंगली और सिर में चोट लग गई। बच्चे ने कहा, 'फिर मेरी मां भी बीच-बचाव करने आईं, लेकिन उसने उनकी गर्दन पर भी वार कर दिया। मैं अपने परिवार के लिए न्याय चाहता हूं। नुसरत सुबह जल्दी उठकर लगभग 9 बजे तक काम पर निकल जाती थी।'

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap