logo

ट्रेंडिंग:

फायरिंग करके मांगे 5 लाख रुपये, चार आरोपियों को पकड़ ले गई पुलिस

हरियाणा के फरीदाबाद में जबरन वसूली के लिए आरोपियों ने एक युवक की गाड़ी पर खुलेआम फायरिंग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Representational picture

प्रतीकात्मक तस्वीर| Photo Credit: AI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

हरियाणा के फरीदाबाद से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां रंगदारी वसूलने के चक्कर में एक कुछ लोगों ने मिलकर एक युवक की गाड़ी पर खुलेआम फायरिंग की है। फायरिंग के दौरान किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। आरोपियों ने फायरिंग के बाद व्हाट्सऐप पर मैसेज करके जान से मारने की धमकी भी दी है। इस घटना के बाद पूरे मामले में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  

 

यह मामला बल्लभगढ़ स्थित आर्य नगर का है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मंयक नामक युवक ने अग्रसेन चौकी पर शिकायत दी थी। मयंक का आरोप है कि 27 जुलाई की रात उनकी गाड़ी घर के बाहर खड़ी थी। उन्होंने बताया कि देर रात घर के बाहर से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जब वह बाहर निकले तो उन्होंने देखा कि उनकी गाड़ी की ड्राइवर साइड की खिड़की पर गोली का निशान था।

 

मयंक ने बताया कि घटना के कुछ ही देर बाद उनके छोटे भाई के वॉट्सऐप पर मैसेज आया था। मैसेज में आरोपियों ने 5 लाख रुपये की मांग की थी, आरोपियों का कहना था कि अगर पैसे नहीं दिए तो जान से मार देंगे। 

 

यह भी पढ़ें- ऑफिस जाते समय हादसे में मौत हो जाए तो मिलेगा मुआवजा, SC का फैसला

साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने की गिरफ्तारी

शिकायत के आधार पर थाना शहर बल्लभगढ़ में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 की टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की और तिरखा कॉलोनी बल्लभगढ़ से चारों आरोपियों को बीते दिन गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल गाड़ी भी बरामद की है। पुलिस ने बताया कि चारों आरोपियों की पहचान देवेंद्र उर्फ कालू (36), मोनू (23), बंटी (28) और उदय (20) के रूप में हुई है।

 

यह भी पढ़ें- स्टूडेंट सुसाइड: कैसे कम हों खुदकुशी के मामले? SC ने जारी की गाइडलाइन

आरोपियों ने कबूल किया जुर्म

पुलिस ने जब आरोपियों से पूछताछ कि तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल किया है। आरोपियों ने बताया कि उन लोगों ने घटना को अंजाम देने के लिए कार का इस्तेमाल किया था। आरोपियों ने बताया कि बंटी ने कार पर गोली चलाई थी। बारदात को अंजाम देने के लिए देवेंद्र ने बंदूक दिलवाई थी। देवेंद्र पहले से ही अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है और वह फरवरी 2025 में जेल से छूटा था। बाकी आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap