logo

मूड

ट्रेंडिंग:

फरीदाबाद: पति ने बाल्टी में सिर डुबोकर पत्नी को मार डाला, 6 महीने की थी गर्भवती

फरीदाबाद में एक पति ने अपनी 6 महीने की प्रेगनेट पत्नी की बाल्टी में सिर डुबोकर हत्या कर दी। दोनों की एक साल पहले ही शादी हुई थी।

Faridabad crime

फरीदाबाद में पत्नी की हत्या।

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हरियाणा के फरीदाबाद शहर में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। फरीदाबाद की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक घरेलू झगड़े के बाद छह महीने की गर्भवती महिला की उसके ही पति ने हत्या कर दी। पति ने जिस तरह से पत्नी की हत्या की है, वह रूह कंपा देने वाली है।


पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी ने महिला के साथ पहले जमकर मारपीट की। जब इससे उसका मन नहीं भरा तो उसने पत्नी का सिर पानी की बाल्टी में डुबोकर मार डाला और मौके से फरार हो गया। पल्ला पुलिस थाने में हत्यारे पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी की धड़पकड़ के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

 

यह भी पढ़ें: 1 रुपये में जमीन और 100 करोड़ देकर चीनी उत्पादन में नंबर 1 बनेगा बिहार? 

हरदोई का रहने वाला है आरोपी

पुलिस ने मृतिका की पहचान 26 साल की नेहा कुमारी के रूप में की है। नेहा बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की रहने वाली थी। उसका पति अमित गुप्ता उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले का रहने वाला है।

 

 

 

रिश्तेदारों ने पुलिस को दी जानकारी

घटना की जानकारी मिलने घटनास्थल पर पहुंचे रिश्तेदारों ने नेहा को मरा हुआ पाया और पुलिस को खबर दी। पुलिस ने बाद में क्राइम ब्रांच और एक फोरेंसिक यूनिट की पुलिस टीमों को मौके पर बुलाया। पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल भेज दिया।

 

यह भी पढ़ें: भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: न्यायिक जांच करने पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद सिन्हा  

 

पुलिस ने कहा कि फोरेंसिक एक्सपर्ट्स ने मौके से सबूत इकट्ठा किए हैं और शुरुआती जांच से पता चला है कि यह हत्या का मामला है। जांच के दौरान, पुलिस को पता चला है कि अमित ने हत्या करने के बाद बदरपुर बॉर्डर के पास अलीपुर गांव में रहने वाले अपने चाचा को फोन किया था। उन्हें बताया कि उसने अपनी पत्नी को मार दिया है।

Related Topic:#haryana news

और पढ़ें