logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पत्नी ने फिर मारा पति, फतेहपुर में खाट पर सो रहे शख्स को जलाकर मार डाला

फतेहपुर जिले में पति के नशे से परेशान महिला ने आग लगाकर उसकी हत्या कर दी। महिला ने बताया कि पति उसे बहुत पीटता था।

Fatehpur wife husband

पुलिस की गिरफ्त में पत्नी। Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश में पत्नी ने एक और पति की हत्या कर दी है। फतेहपुर जिले में पत्नी ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए शराब के नशे में धुत अपने पति को आग के हवाले कर दिया, जिससे पति की मौत हो गई। इससे दो दिन पहले आगरा में भी पत्नी ने अपने पति का मारकर घर के बाथरूम में दफना दिया था।

 

आरोप है कि पति नशे की हालत में अपनी पत्नी को प्रताड़ित करता था, जिससे तंग आकर पत्नी ने उसे मार डाला। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने लिखित शिकायत के आधार पर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

तारापुर असवार गांव की घटना

जानकारी के मुताबिक, फतेहपुर के मलवां थाना क्षेत्र के तारापुर असवार गांव की रहने वाला 38 साल का अवधेश उर्फ पवन शराब पीने का आदी था। 2 जुलाई को घर के बंद कमरे में पवन की जली हुई लाश मिली थी। 

 

यह भी पढ़ें: यूपी के 47 लाख बिजली उपभोक्ता परेशान क्यों हैं? एक आदेश ने बढ़ाई मुश्किलें

 

पवन के भाई ने हत्या का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाना पुलिस को शिकायती पत्र दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पवन की पत्नी विनीता का नाम सामने आया। इसके बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की। सख्ती से पूछताछ करने के बाद महिला टूट गई और उसने बताया कि पति पवन शराब का आदी था।

 

यह भी पढ़ें: प्रेमी संग मिलकर पति को मारा, बेहोश कर नदी में फेंका, डूबकर हुई मौत

विनीता का कबूलनामा

विनीता ने पति की हत्या की बात कबूल लिया है। विनीता ने कहा, 'मुझसे 100 रुपए मांगे। मेरे पास सिर्फ 50 रुपए थे। मैंने उसमें से 20 रुपए दे दिए। इस पर पति ने बैट्री–लाइट तोड़ दी। सब्जी फेंक दी। मैंने पड़ोस से 50 रुपए उधार मांगे, 50 रुपए खुद से मिलाकर पति को दिए। पति 100 रुपए की दारू ले आया। दारू पीकर हमें फिर से बेइज्जत किया। पति जब दारू पीकर सो गया, हमने सोते वक्त पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।'

 

 

 

विनीता को पीटता था पति

पत्नी ने बताया कि उसका पति शराब पीने का विरोध करने पर विनीता को पीटता था। वारदात वाले दिन भी नशे में की हालत में पवन घर में आया तो पैसे मांगने लगा। जब उसने पैसे देने से मना किया तो पवन ने विनीता को जमकर पीट दिया। इसके बाद नशे की हालत में कमरे में पड़ी चारपाई पर बेसुध होकर सो गया। प्रताड़ना से परेशान विनीता ने बेसुध सो रहे पति और बिस्तर पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाकर मार डाला।


और पढ़ें