logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मायके से पत्नी नहीं आई, बाप ने बेटे के साथ खाया जहर; दोनों की मौत

मामूली सी बात में एक शख्स ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली। मरने से पहले अपने चार साल के बेटे को भी जहर दे दिया। इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो चुकी है। मामला यूपी के मेरठ जिले का है।

Meerut News

प्रतीकात्मक फोटो। (AI-generated image)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक शख्स ने पहले अपने चार साल के बेटे को जहर दिया और बाद में खुद भी मौत को गले लगा लिया। दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान बाप-बेटे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पत्नी के साथ कहासुनी होने के बाद शख्स ने यह खौफनाक कदम उठाया। घटना किठौर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर शकरपुर की है।
 
पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान 35 वर्षीय कपिल और उसके बेटे कृष्णा के रूप में हुई है। कपिल रहदरा गांव का रहने वाला था। करीब पांच साल पहले उसका ब्याह गोविंदपुर शकरपुर की रहने वाली काजल से हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं।

 

यह भी पढ़ें: बांका में दोहरे हत्याकांड के आरोपी और पुलिस में मुठभेड़, पैर में लगी गोली

मामूली बात पर हुई कहासुनी

पुलिस का कहना है कि तीन जुलाई को काजल की बहन की शादी थी। इस कारण वह अपने मायके में थी। अगले दिन यानी 4 जुलाई को कपिल उसे लेने ससुराल पहुंचा। हालांकि काजल ने कुछ दिन और रुकने की बात कही। इसी छोटी से बात पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। कपिल शुक्रवार को दूसरी बार अपनी ससुराल पहुंचा। तब भी पति-पत्नी के बीच झगड़ा होने लगा। बाद में कपिल शाहजहांपुर में रहने वाले अपने रिश्तेदार के घर भी गया। उन लोगों ने उसे समझा बूझाकर घर भेज दिया।

कोल ड्रिंक में पिलाया जहर

पुलिस के मुताबिक कपिल ने कोल ड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर अपने बेटे को पिलाया। तबीयत बिगड़ने पर उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद कपिल ने भी जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन शनिवार तड़के कपिल की भी जान चली गई।

 

यह भी पढ़ें: वियतनाम में बड़ा हादसा, भारतीय पर्यटकों की नाव पलटी; 15 की मौत

पुलिस ने क्या कहा?

उधर, घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची किठौर थाने की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष सुबोध कुमार सक्सेना ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों तरफ के लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना की असली वजह का पता लगाया जा सके। पूछताछ के आधार पर ही अगली कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Topic:#UP News#UP Police

और पढ़ें