logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'बच्चियां सो रहीं, जगाना मत', 3 बेटियों को मारकर पिता ने लगाई फांसी

पत्नी छोड़कर गई तो पिता ने गुस्से में अपनी तीन नाबालिग बेटियों का कत्ल कर दिया। गांव के बाहर एक पेड़ से फंदा लगाकर खुद भी जान दे दी। इस खौफनाक घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैली है।

Andhra Pradesh News

प्रतीकात्मक फोटो। (AI-generated image)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार के चार लोगों की लाशें मिलने से हड़कंप मच गया। मृतकों में तीन नाबालिग बेटियां और उनका पिता शामिल है। मामले की जांच में पुलिस जुटी है। अभी तक कोई सुसाइड नोट और मौत के पीछे की वजह का पता नहीं चला है। मगर पूरे गांव में इस खौफनाक घटना की चर्चा है। पुलिस ने दो मामले दर्ज करने के बाद आशंका जताई है कि परिवारिक विवाद में पहले बेटियों की हत्या की गई और बाद में पिता ने फांसी लगा ली।

 

पुलिस के मुताबिक गुरुवार की रात करीब साढ़े नौ बजे परिवार के लोग सोने चले गए थे। शुक्रवार सुबह जब कोई बच्चा नहीं उठा तो बच्चों की दादी को शक हुआ। जब पास जाकर देखा तो सभी बच्चे मृत पड़े थे। किसी में कोई हलचल नहीं हो रही थी। बच्चों के शव घर के अंदर पड़े थे। वहीं गांव के बाहर एक पेड़ से पिता की लाश फंदे से लटकी मिली। पुलिस को शक है कि इस खौफनाक घटना के पीछे पारिवारिक विवाद हो सकता है।

 

यह भी पढ़ें: कोलकाता एयरपोर्ट पर इंडिगो के विमान पर गिरी बिजली, 141 यात्री थे सवार

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना प्रकाश जिले के चिमाकुर्थी मंडल के प्रकाशंजिल्ला स्थित केवी अग्रहारम की है। पुलिस ने आशंका जताई है कि पारिवारिक विवाद में पिता सुधाकर ने पहले अपनी तीन बेटियों की हत्या की और बाद में खुद ही फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक बच्चियों की पहचान 11 वर्षीय अच्युता, 9 साल की पूजिता और 8 वर्ष की लोहिता के तौर पर हुई है। 

पत्नी छोड़कर चली गई थी

पुलिस ने संपत्ति से जुड़े विवाद की संभावना को खारिज कर दिया है। उसका कहना है कि परिवार के पास कोई संपत्ति ही नहीं है। पुलिस ने दो मामले दर्ज करके घटना की गहन जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बच्चों की मां पिछले तीन साल से अपने पति से अलग रह रही है। सुधाकर ने कई बार अपनी पत्नी को लाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। माना जा रहा है कि इसी गुस्से में उसने यह खौफनाक कदम उठाया है।

 

यह भी पढ़ें: 'हम भीख नहीं मांगते', ट्रंप पर भड़कीं मेलोनी; विदेश मंत्री ने रद्द किया दौरा

घर में सिर्फ बुजुर्ग मां ही बची

सुधाकर अपनी तीन बेटियों और मां के साथ घर में रहता था। शुक्रवार सुबह उसने अपनी मां से कहा था कि बेटियां सो रही हैं। उन्हें जगाना मत। मैं नाश्ता लेने जा रहा हूं। गांव के बाहर एक पेड़ से सुधाकर का लटका हुआ शव मिला है। तीन बेटियां बिस्तर पर ही मृत पड़ीं थीं। सुधाकर ग्रेनाइट खदान में बस चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। 

Related Topic:#Andhra Pradesh News

और पढ़ें