logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कोलकाता एयरपोर्ट पर इंडिगो के विमान पर गिरी बिजली, 141 यात्री थे सवार

कोलकाता एयरपोर्ट पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब इंडिगो के एक विमान पर आकाशीय बिजली गिर गई। आनन-फानन सभी यात्रियों को नीचे उतारा गया और दूसरे फ्लाइट से अगरतला भेजा गया।

Indigo

कोलकाता एयरपोर्ट पर खड़ा इंडिगो का विमान।- फाइल फोटो (Photo Credit: ANI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

कोलकाता एयर पोर्ट पर इंडियो के एक विमान पर आकाशीय बिजली गिरने का मामला सामने आया है। हादसे के वक्त विमान पर 141 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे। सभी लोग सही-सलामत हैं। सिर्फ दो ग्राउंड स्टाफ को मामूली चोट आई है। बिजली गिरने की घटना के बाद सभी यात्रियों को अन्य विमान के माध्यम से उनके गंतव्य तक भेजा गया।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोलकाता एयरपोर्ट पर जिस इंडिगो की फ्लाइट पर आकाशीय बिजली गिरी है, वह अगरतला जा रही थी। एयरपोर्ट ऑपरेशंस कंट्रोल सेंटर ने पहले ही मौसम खराब होने का अलर्ट जारी किया था। आंधी-तूफान के बीच अचानक विमान पर वज्रपात से हड़कंप मच गया।

 

यह भी पढ़ें: शिवसेना के 6 दशक, दो धड़े, शिंदे से उद्धव तक, क्या खोया-क्या पाया?

 

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक इंडिगो का यात्री विमान (6E6068 VT- IPW) एयरोब्रिज 56L पर खड़ा था। सुबह करीब साढ़े नौ बजे आकाशीय बिजली गिरने से विमान का इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम अचानक बंद हो गया। घटना के वक्त विमान पर 141 यात्री और छह क्रू मेंबर सवार थे। गनीमत रही कि किसी को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

 

 
भारतीय विमानन प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि हादसे के बाद सभी यात्रियों को तुरंत विमान से उतारा गया। दोपहर 12:50 पर यात्रियों को एक अन्य ए321 विमान से रवाना किया गया। उधर, इंडिगो ने भी घटना पर प्रतिक्रिया दी। उसने बताया कि दो ग्राउंड स्टाफ मामूली रूप से प्रभावित हुए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जांच के बाद उन्हें तुरंत छुट्टी दे दी गई। 

 

यह भी पढ़ें: डॉक्टर ने छत पर क्यों मारी नौकरानी? दिल्ली के अमीर इलाके के खौफ की पूरी कहानी

उत्तर बंगाल में भारी बारिश जारी

राजधानी कोलकाता और आसपास के इलाके के अलावा उत्तरी बंगाल में भारी बारिश का दौर जारी है। दार्जिलिंग में दूधिया पुल बह गया है। एनएच-10 का एक छोटा सा हिस्सा धंस गया है। हालांकि सीएम सुवेंदु अधिकारी ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। उधर, अलीपुरद्वार जिले के हासीमारा में एक चार साल के बच्चे की जान गई है। सरकार ने परिवार को 4 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। अधिकारियों ने कहा कि भारी बारिश से प्रभावित इलाकों पर नजर रखी जा रही है।


और पढ़ें