logo

मूड

ट्रेंडिंग:

एनकाउंटर का खौफ! ‘आत्मसमर्पण’ का कागज लेकर खुद थाने पहुंचे हत्याकांड के आरोपी

UP के जिला हापुड़ में दीपक हत्याकांड के दो मुख्य आरोपियों ने शुक्रवार को एनकाउंटर के डर से खुद कोतवाली जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है। पढ़े रिपोर्ट

hapur deepak murder case

कोतवाली में आत्मसमर्पण करने आए हत्यारोपी, Photo Credit : Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के जिला हापुड़ में दीपक हत्याकांड के दो मुख्य आरोपियों के आत्मसमर्पण का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस की लगातार दबिश और गिरफ्तारी के बढ़ते दबाव के बीच दोनों आरोपी एनकाउंटर के डर से खुद नगर कोतवाली थाने पहुंच गए। खास बात यह रही कि दोनों आरोपी चुपचाप थाने नहीं पहुंचे, बल्कि हाथ में बड़े कागज लेकर आए थे। इन कागजों पर बड़े अक्षरों में ‘आत्मसमर्पण’ लिखा हुआ था। कागज पर उनका नाम, पिता का नाम और मुकदमे की जानकारी दर्ज थी। नीचे लिखा था- ‘थाना कोतवाली नगर हापुड़ में स्वयं हाजिर होने जा रहा हूं।’ दोनों के थाने पहुंचते ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

 

मामला हापुड़ के बदनोली गांव का है। यहां 4 सितंबर 2026 को दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान पथराव और फायरिंग हुई थी। इसी दौरान दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया था। हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए मेरठ ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान 5-6 सितंबर के बीच उसकी मौत हो गई थी।दीपक की मौत के बाद पुलिस ने मामले में आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। हत्याकांड के बाद से दोनों मुख्य आरोपी फरार चल रहे थे और पुलिस की कई टीमें उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थीं।

कागज लेकर थाने की तरफ बढ़े आरोपी

शुक्रवार को नगर कोतवाली के पास उस समय लोगों का ध्यान इस ओर गया, जब दो युवक सफेद शर्ट पहने हाथों में बड़े आकार के कागज लेकर थाने की ओर बढ़ते दिखाई दिए। दोनों कागजों को सामने की तरफ पकड़े हुए थे, ताकि उन पर लिखी बात साफ नजर आए।कागज के सबसे ऊपर बड़े अक्षरों में ‘आत्मसमर्पण’ लिखा था। इसके नीचे नाम, पिता का नाम और उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे की जानकारी दी गई थी। सबसे नीचे लिखा था कि वे थाना कोतवाली नगर हापुड़ में स्वयं हाजिर होने जा रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: अपना ही उसूल भूलीं मायावती? आकाश के बाद ईशान की एंट्री से परिवारवाद पर उठे सवाल

एनकाउंटर के डर से किया सरेंडर

दोनों आरोपी नगर कोतवाली पहुंचे और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उन्हें तत्काल हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपियों में एनकाउंटर का खौफ था। पुलिस का लगातार बढ़ता दबाव और गिरफ्तारी के लिए हो रही कार्रवाई के बीच उन्होंने खुद थाने पहुंचने का फैसला किया।आरोपियों के इस तरह कागज लेकर थाने पहुंचकर सरेंडर करने का मामला इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।

कई सवालों के जवाब तलाशे जा रहे

दोनों आरोपियों को हिरासत में लेने के बाद पुलिस उनसे दीपक हत्याकांड को लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या की असली वजह क्या थी, फायरिंग के दौरान कौन-कौन लोग मौजूद थे और वारदात में अन्य लोगों की भूमिका क्या थी। इसके साथ ही पुलिस हत्या में इस्तेमाल हथियार, वारदात की साजिश और घटना के बाद आरोपियों को शरण देने वाले लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

 

यह भी पढ़ें: 'अब अपराध नहीं करेंगे...', 200 से ज्यादा अपराधी अलीगढ़ में शपथ क्यों ले बैठे?

फरारी के दौरान कहां छिपे थे आरोपी?

पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि 4 सितंबर की घटना के बाद दोनों आरोपी कहां-कहां रहे और किन लोगों के संपर्क में थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे।अब दोनों के आत्मसमर्पण के बाद पुलिस पूछताछ और जांच के आधार पर हत्याकांड की पूरी कड़ी जोड़ने में जुटी है। मामले में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


और पढ़ें