logo

ट्रेंडिंग:

'अशोक सर टच करते थे', हिमाचल में मौत से पहले छात्रा का आखिरी बयान

हिमाचल प्रदेश में एक छात्रा के साथ रैगिंग और यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पिछले तीन महीने से छात्रा डिप्रेशन से जूझ रही थी। बाद में वह अपनी जिदंगी की जंग हार गई। अपने एक वीडियो में छात्रा कॉलेज प्रोफेसर अशोक पर गंभीर आरोप लगा रही है।

Student

प्रतीकात्मक फोटो। (AI-generated image)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्थित एक सरकारी कॉलेज में रैगिंग का खौफनाक मामला सामने आया है। छात्रा पिछले तीन महीने से रैगिंग और एक प्रोफेसर की प्रताड़ना से परेशान थी। उसका डिप्रेशन का इलाज चल रहा था। 29 दिसंबर को पंजाब के लुधियाना स्थित एक अस्पताल में छात्रा की मौत हो गई। मरने से पहले लड़की अपने आखिरी बयान में कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

 

छात्रा के पिता की शिकायत पर पुलिस ने तीन छात्राओं के खिलाफ रैगिंग और एक प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। अपनी शिकायत में पिता ने बताया कि पिछले साल 18 सितंबर को तीन सीनियर हर्षिता, आकृति और कोमोलिका ने उनकी 19 वर्षीय बेटी को पीटा था। इस बीच कॉलेज प्रोफेसर अशोक कुमार ने अश्लील हरकत की। पिटाई और उत्पीड़न के बाद बेटी की तबीयत खराब हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि इलाज के दौरान उसकी जान चली गई।

 

यह भी पढ़ें: 'हम पानी दें, तुम आंतक, ऐसा नहीं होगा', पाकिस्तान पर क्या बोल गए विदेश मंत्री?

 

पिता की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की 75 (यौन उत्पीड़न), 115(2) (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 3(5) (सामान्य इरादा) और हिमाचल प्रदेश शैक्षणिक संस्थान (रैगिंग निषेध) अधिनियम 2009 की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया है। पिता ने बताया कि बेटी सदमे थी और अस्पताल में भर्ती थी। इस वजह से पहले शिकायत दर्ज नहीं करवा पाए। 

'अशोक सर बहुत बुरे हैं'

छात्रा के दो वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो अस्पताल और दूसरा किसी अन्य जगह का है। एक वीडियो में छात्रा की मां कॉलेज स्टाफ के बारे में पूछ रही है। इसमें छात्रा कुछ अन्य छात्राओं पर मारपीट और पढ़ाई नहीं करने देने का आरोप लगा रही है। जब मां पूछती है कि कॉलेज में और सब कैसे हैं तो छात्रा कहती है कि और सब अच्छे हैं। अशोक सर के बारे में पूछने पर छात्रा कहती है, 'अशोक सर अच्छे हैं। एक दीदी ने मुझे बोतल से मारा। मुझे पढ़ने नहीं दिया जाता था।'

 

यह भी पढ़ें:  CM विदेश में थे तो हेलिकॉप्टर में कौन उड़ा? सवाल पूछने पर पंजाब में हो गई FIR

 

छात्रा का दूसरा वीडियो अस्पताल का है। वह बेड पर लेटी है। इसमें कोई महिला छात्रा से एक सर के बारे में पूछ रही है। महिला ने पूछा कि वह कौन सर थे तो छात्रा कहती है, 'अशोक सर, अशोक सर बहुत ही बुरे सर थे। पीछे पड़ जाते थे। अजीब-अजीब हरकतें करते थे।' जब छात्रा से पूछा गया कि अशोक सर कैसी हरकतें करते थे? छात्र कहती है, मैं अब कैसे बताऊं। टच वगैरह करते थे। छात्रा वीडियो में हाथ के इशारे से यह भी बताती है कि अशोक सर उसे कहां टच करते थे।'


न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक कॉलेज के प्रिंसिपल राकेश पठानिया ने बताया कि छात्रा फर्स्ट ईयर में फेल हो गई थी। वह सेंकड ईयर में दाखिले की मांग कर रही थी। फेल होने और आगे प्रवेश नहीं मिलने के बाद से वह डिप्रेशन में थी।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap