logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'नीतीश का वीडियो AI है', कहने पर प्रशांत किशोर पर FIR, जदयू ने की शिकायत

प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार के वीडियो को एआई से बना बताया। इस बयान के बाद जदयू ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

AI generated image of prashant kishor, nitish kumar

प्रशांत किशोर और नीतीश कुमार। (Photo Credit- ChatGPT)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मतदान से ठीक पहले सियासी घमासान तेज हो गया है। जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर सीट से प्रत्याशी प्रशांत किशोर के एक बयान ने नई बहस छेड़ दी है। पीके ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से एनडीए के समर्थन में जारी किए गए वीडियो को AI जनरेटेड और फर्जी बताया था। उनके इसी बयान के बाद जदयू ने मोर्चा खोल दिया है।
 
जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार और प्रवक्ता चंदन सिंह के नेतृत्व में पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल शास्त्रीनगर थाने पहुंचा। वहां उन्होंने प्रशांत किशोर के खिलाफ लिखित शिकायत सौंपी। शिकायत के आधार पर शास्त्रीनगर थाना में प्रशांत किशोर के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है।

 

यह भी पढ़ें: छपरा में राजधानी एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश नाकाम, ट्रैक पर रखी पानी की टंकी

जनता को गुमराह करने की साजिश

जदयू नेताओं का कहना है कि प्रशांत किशोर ने जानबूझकर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बारे में भ्रामक और निराधार बयान देकर जनता को गुमराह करने की कोशिश की है। जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने थाने के बाहर मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह सिर्फ राजनीतिक बयानबाजी नहीं है। यह एक वरिष्ठ नेता की छवि को धूमिल करने और मतदाताओं को भ्रमित करने की सोची-समझी साजिश है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का वीडियो पूरी तरह असली है। उसे AI बता देना चुनाव आचार संहिता और IT एक्ट का उल्लंघन है।

 

पार्टी ने शिकायत में आरोप लगाया है कि मतदान से एक दिन पहले इस तरह का बयान देकर बांकीपुर के मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश की गई। जदयू ने मांग की है कि प्रशांत किशोर के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस सूत्रों के अनुसार शिकायत के आधार पर शास्त्रीनगर थाना में भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

 

पुलिस अब वीडियो की फोरेंसिक जांच और प्रशांत किशोर के बयान के साक्ष्य जुटाने में जुट गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बयान के वीडियो, सोशल मीडिया पोस्ट और गवाहों के बयान दर्ज किए जाएंगे। जांच के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया तय की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें: मुस्लिम युवक ने दोस्त संग उठाई 251 लीटर की कांवड़, दिया भाईचारे का संदेश

बांकीपुर में चुनावी तापमान बढ़ा

प्रचार का आखिरी दिन होने के कारण सभी पार्टियां पूरी ताकत झोंक रही हैं। ऐसे में FIR की खबर से चुनावी माहौल और गर्म हो गया है। जन सुराज की ओर से अभी इस FIR पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि पार्टी सूत्रों का कहना है कि प्रशांत किशोर अपने बयान पर कायम हैं। उनका आरोप है कि एनडीए हार के डर से AI और फर्जी वीडियो का सहारा ले रहा है।

 

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस विवाद से बांकीपुर का चुनाव अब सीधे मुद्दों से हटकर बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप पर आ गया है। एक तरफ एनडीए नीतीश कुमार के नाम पर वोट मांग रहा है, तो दूसरी तरफ जन सुराज उसे ही मुद्दा बना रही है। अब सबकी नजर पुलिस की जांच और इस FIR के चुनावी असर पर टिकी है। क्या यह मामला मतदान के दिन तक और तूल पकड़ेगा या यही थम जाएगा।

Related Topic:#State News

और पढ़ें