logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मुस्लिम युवक ने दोस्त संग उठाई 251 लीटर की कांवड़, दिया भाईचारे का संदेश

मेरठ के मुस्लिम युवक शाकिर अपने हिंदू दोस्त मिंटू के साथ 251 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर यात्रा कर रहे हैं। दोनों की दोस्ती और भाईचारे का संदेश लोगों का ध्यान खींच रहा है।

shakir, mintu

शाकिर और मिंटू, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक ऐसी खबर सामने आई है जो धर्म से ज्यादा इंसानियत और आपसी भाईचारे की मिसाल कर रही है। यहां एक मुस्लिम युवक अपने हिंदू दोस्त के साथ हरिद्वार से कांवड़ यात्रा कर रहा है। खास बात यह है कि यह पहला मौका नहीं है इससे पहले भी यह मुस्लिम युवक भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था दिखा चुका है। अब एक बार फिर दोनों दोस्त मिलकर भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए यात्रा कर रहे हैं। उनकी यह पहल लोगों का ध्यान खींच रही है और सोशल मीडिया पर भी इसकी खूब चर्चा हो रही है।

 

मेरठ के फलावदा कस्बे के रहने वाले 21 वर्षीय शाकिर अपने हिंदू दोस्त मिंटू के साथ हरिद्वार से 251 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर निकले हैं। बताया जा रहा है कि पिछले साल श्रावण मास में  भी शाकिर ने 101 लीटर गंगाजल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया था। इस बार भी दोनों दोस्त पूरे श्रद्धा भाव के साथ यात्रा कर रहे हैं। शाकिर न सिर्फ अपने दोस्त के साथ कंधे से कंधा मिलाकर यात्रा कर रहे हैं बल्कि रास्ते में दूसरे कांवड़ियों की भी मदद कर रहे हैं। जरूरत पड़ने पर वह उनकी कांवड़ संभालते हैं और श्रद्धालुओं की हर संभव सहायता करते नजर आते हैं।

 

यह भी पढ़ें: गया के विधायक के बेटे को माओवादियों की धमकी, 5% कट ना देने पर हमले की चेतावनी

दोस्ती और इंसानियत का दिया संदेश

शाकिर और मिंटू का कहना है कि उनकी दोस्ती धर्म और जाति से ऊपर है। उनके मुताबिक, इंसानियत सबसे बड़ा धर्म है और इसी सोच के साथ वे कांवड़ यात्रा कर रहे हैं। यात्रा के दौरान दोनों लोगों को आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश भी दे रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: जमुई जिला परिषद अध्यक्ष के घर EOU का छापा, संपत्तियों की जांच से मचा हड़कंप

 

इस यात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में शाकिर पूरे श्रद्धा भाव से कांवड़ यात्रा में शामिल नजर आ रहे हैं और 'हर-हर महादेव' के जयकारों के बीच भोलेनाथ के दर्शन के लिए आगे बढ़ रहे हैं। इस वीडियो पर लोग भी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे भारत की गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे की खूबसूरत मिसाल बताया है। कुछ लोगों ने लिखा कि "मजहब से पहले इंसानियत और प्यार सबसे बड़ा होता है" जबकि कई अन्य ने शाकिर की इस पहल की सराहना की है।

 

Related Topic:#State News

और पढ़ें