logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मध्य प्रदेश: जबलपुर-अमरकंटक हाईवे पर हादसा, 5 की मौत

मध्य प्रदेश के हाईवे पर सड़क हादसा हुआ है, जहां एक ट्रक के नीचे 6 लोग कुचले गए, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई और 1 व्यक्ति अस्पताल में भर्ती है।

 Five people died in a road accident

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Sora

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मध्य प्रदेश के जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाईवे पर एक भयानक सड़क हादसा हुआ है, जहां एक ट्रक ने सड़क के किनारे खड़े 6 लोगों को कुचल दिया। पीड़ित 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 1 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। इस हादसे की वजह पिकअप गाड़ी का टायर पंचर होना बताया जा रहा है। डिंडोरी पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही ट्रक को जब्त कर लिया गया है।


यह घटना रविवार की है, जो मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले के हाईवे की है। हादसे के सभी पीड़ित एक पिकअप गाड़ी में बैठकर अपने गांव जा रहे थे। इसी बीच किकरातालाब गांव में 6 लोग गाड़ी से बाहर निकलकर खड़े थे, जिसके बाद यह हादसा हो गया।

 

यह भी पढ़ें: गैंगस्टर साहिल चौहान कौन है, जिसे STF टीम थाईलैंड से भारत ला रही है

टायर पंचर की वजह से 5 लोगों की हुई मौत


इस हादसे की मुख्य वजह पिकअप गाड़ी का टायर पंचर माना जा रहा है। दरअसल पीड़ित 6 लोग गाड़ी में बैठकर गांव जा रहे थे। रास्ते में गाड़ी का टायर पंचर हो गया। इसके बाद गाड़ी में बैठे सभी लोग नीचे उतरकर खड़े हो गए। उसी दौरान पिकअप चालक टायर बदल रहा था तभी एक ट्रक आया और 6 लोगों को कुचल दिया। यह हादसा इतना भीषण था कि 5 लोगों की तुरंत मौत हो गई। डिंडोरी पुलिस ने इस हादसे को लेकर अहम जानकारी दी है।

हादसे को लेकर पुलिस ने क्या कहा?

इस हादसे को लेकर डिंडोरी के पुलिस अधिकारी वाहिनी सिंह ने बताया कि पिकअप चालक सहित 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 1 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

यह भी पढ़ें: UP में SIR के बाद आई फाइनल लिस्ट, नाम कट गया तो क्या करना है जान लीजिए


पुलिस अधिकारी ने कहा, 'जब ड्राइवर गाड़ी का पंचर बना रहा था, तब उसमें सवार सभी लोग नीचे उतर गए थे। इसी दौरान ट्रक ने उन्हें कुचल दिया।' इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Topic:#State News

और पढ़ें