logo

मूड

ट्रेंडिंग:

UP में SIR के बाद आई फाइनल लिस्ट, नाम कट गया तो क्या करना है जान लीजिए

उत्तर प्रदेश में चुनाव आयोग ने फाइनल वोटर लिस्ट जारी की है। आयोग ने बताया कि जिन लोगों का वोटर लिस्ट में नाम नहीं है, वे क्या कर सकते हैं।

 Uttar Pradesh final voter list released

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Sora

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 में होने वाले हैं। उससे पहले चुनाव आयोग ने राज्य में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की प्रक्रिया शुरू की थी, जिसके बाद फाइनल वोटर लिस्ट अब आ चुकी है। इस वोटर लिस्ट में कुल 13.39 करोड़ लोगों के नाम हैं जबकि SIR से पहले राज्य की वोटर लिस्ट में 15.44 करोड़ नाम शामिल थे यानी अब लगभग 2 करोड़ लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं। चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट शेयर करते हुए यह भी बताया है कि जिन लोगों का नाम वोटर लिस्ट में नहीं है, वे क्या कर सकते हैं।


चुनाव आयोग ने फाइनल वोटर लिस्ट शुक्रवार को जारी की है। स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन की प्रक्रिया उत्तर प्रदेश में 27 अक्टूबर 2025 से शुरू हुई थी। अब सवाल उठता है कि जिन लोगों का नया वोटर लिस्ट में नाम शामिल नहीं है, वे क्या करें?

 

यह भी पढ़ें: सोने की तस्करी करने वाले 26 विदेशी गिरफ्तार, 38 करोड़ का गोल्ड जब्त

 

वोटर लिस्ट में नाम नहीं तो क्या करें?

चुनाव आयोग के अधिकारी नवदीप रिणवा ने फाइनल वोटर लिस्ट जारी की है। इसके अलावा उन्होंने साफ तौर पर बताया है कि जिन लोगों का फाइनल वोटर लिस्ट में नाम नहीं है, वे अपना नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाने के लिए फॉर्म भर सकते हैं।

चुनाव अधिकारी के मुताबिक, वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया अभी जारी है। ऐसे में लोग फॉर्म-6 भरकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए वोटर्स ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं, जिसके लिए वे voters.eci.gov.in और ceouttarpradesh.nic.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। साथ ही इसी प्लेटफॉर्म पर लोग फाइनल वोटर लिस्ट भी देख सकते हैं। इसके अलावा चुनाव आयोग ने बताया है कि फॉर्म-6 के जरिए वोटर लिस्ट में नाम जोड़ा जा सकता है जबकि फॉर्म-7 के जरिए मृत और माइग्रेट किए गए लोगों के नाम हटवाए जा सकते हैं।

 

अब सवाल उठता है कि फाइनल वोटर लिस्ट के हिसाब से कितने प्रतिशत नए वोटर्स जुड़े हैं। उसके अलावा अब प्रदेश में कितने प्रतिशत महिलाएं और पुरुष वोटर्स हैं।

 

यह भी पढ़ें: केन-बेतवा जोड़ने का विरोध, चिता पर लाश की तरह लेट गईं महिलाएं


कितने नए वोटर जुड़े?

फाइनल वोटर लिस्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में 3.33 लाख नए वोटर्स (18-19 साल के बीच) जुड़े हैं। इसके अलावा, जहां पुरुष वोटर्स की आबादी 54.54 फीसदी हो गई है, वहीं महिला वोटर्स की संख्या 45.46 फीसदी है।

Related Topic:#State News

और पढ़ें