logo

मूड

ट्रेंडिंग:

अरुणाचल प्रदेश में अचानक बाढ़ से तबाही, कई पुल बहे; गांवों का संपर्क टूटा

अरुणाचल प्रदेश में अचानक आई बाढ़ ने कई पुलों को तबाह कर दिया। कई गांवों का संपर्क टूट गया। खेती और पशुधन का भारी नुकसान हुआ है। मौसम विभाग ने आगे भी भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Flash floods in Arunachal Pradesh

प्रतीकात्मक फोटो। (AI-generated image)

अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सुबनसिरी जिले में फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचाई है। कई गावों का संपर्क टूट चुका है। घरों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई पुल बह चुके हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज यानी शुक्रवार को भारी बारिश और 23 मई को बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया था। जिला प्रशासन ने लोगों से नदी-नाले से दूर रहने का आग्रह किया।

 

अधिकारियों ने बताया कि निंगपिंग गावं के पास न्यो कोरो बना आरसीसी पुल और लॉन्गटे गांव को गीबा मुख्यालय से जोड़ने वाला पुलिस तेज बहाव में बह गए हैं। निंगपिंग गांव में अचानक आई बाढ़ तबाही के निशान छोड़ गई है। यहां करीब सात मकानों को भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं पशुधन, कृषि भूमि और अन्य संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है। जिला प्रशासन का कहना है कि हालत पर नजर रखी जा रही है। नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें: बिहार में शराबबंदी! CM हाउस के बाहर ही मिलीं 10 शराब की बोतलें

रविवार को भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को ऊपरी सुबनसिरी, कमले, क्रा दादी, कुरुंग कुमे, निचला सुबनसिरी, सियांग बेल्ट और आसपास के जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। एक अधिकारी का कहना है कि मंगलवार तक ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है। रविवार को भारी बारिश का अनुमान है। उधर, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आम जनमानस से नदी के किनारे नहीं जाने और मछली पकड़ने से परहेज करने की अपील की।

 

यह भी पढ़ें: 10 दिन बाद त्विषा शर्मा के पति ने किया सरेंडर, पुलिस ने हिरासत में लिया

दो युवकों ने बचाई बच्चे की जान

भारी बारिश के बीच एक 12 वर्षीय बच्चा सुबनसिरी नदी में डूबने लगा। इस बीच दो युवकों ने असाधारण साहस का परिचय दिया और नदी में कूदकर बच्चे की जान बचाने में सफल रहे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दापोरिजो के पास एक लड़का लकड़ी इकट्ठा करने नदी किनारे पहुंचा। मगर अचानक आई बाढ़ में वह नदी में बह गया। इस बीच कुकी हाली और बाकू रोपुक नाम के दो युवकों की नजर नदी में फंसे बच्चे पर गई। दोनों उफनाती नदी में उतरे और बच्चे को सुरक्षित तरीके से बचा लाए।


और पढ़ें