logo

मूड

ट्रेंडिंग:

AIADMK तोड़कर सरकार बनाएगी TVK? तमिलनाडु में सरकार के लिए गुपचुप बात

टीवीके तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए AIADMK के कुछ विधायकों को अपने पाले में लाने के लिए बातचीत कर रही है।

tamilnadu new government

थलापति विजय।

शेयर करें

google_follow_us

तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए गुरुवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मिलने 24 घंटे के भीतर दूसरी बार मिलने लोकभवन पहुंचे। विजय की पार्टी के पास 108 विधायक हैं और उसे कांग्रेस के 5 विधायकों का भी समर्थन प्राप्त है। ऐसे में विजय राज्युपाल के पास 113 विधायकों के समर्थन वाली चिट्ठी लेकर पहुंचे थे, मगर राज्यपाल ने उनसे 118 विधायकों के समर्थन के हस्ताक्षर लाने को कहा है।

 

ऐसे में तमिलनाडु की सियासत इस वक्त जोड़-तोड़ और समर्थन के दौर से गुजर रही है। इसी बीच खबर है कि टीवीके ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कझगम (AIADMK) के कुछ विधायकों को अपने पाले में लाने के लिए बातचीत कर रही है। टीवीके आने वाले इन विधायकों को नई सरकार में उच्च पदों के नवाजेगी। 

 

यह भी पढ़ें: न्योता में नहीं जाएंगे? ऑर्केस्ट्रा नाच पर सवाल पूछा तो गाली दे बैठे अनंत सिंह

एआईएडीएमके के 28 विधायक रिसॉर्ट में शिफ्ट

दरअसल, खबर है कि एआईएडीएमके के 28 विधायकों को पुडुचेरी के एक प्राइवेट रिसॉर्ट में शिफ्ट किया गया है। पुडुचेरी के पूरनकुप्पम के रिसॉर्ट में ठहरे विधायक एआईएडीएमके के वरिष्ठ नेता सीवी शनमुगम के समर्थक हैं। समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, इन विधायकों के रिसॉर्ट में शिफ्ट होने से अंदाजा लगाया जा रहा है कि एआईएडीएमके के विधायक टीवीके का समर्थन कर सकते हैं।

टीवीके किससे कर रहा है बात?

इसमें कहा गया है कि इस काम के लिए टीवीके सीवी शनमुगम से बात कर रही है। विजय की पार्टी ने सीवी शनमुगम को नई सरकार में उप मुख्यमंत्री पद का ऑफर दिया है। साथ ही उनके समर्थक कई विधायक मंत्री भी बनाए जा सकते हैं। टीवीके की तरफ से केए सेंगोट्टैयन यह डील कर रहे हैं।

एडप्पादी पलानीस्वामी टीवीके सहमत नहीं

हालांकि, एआईएडीएमके के महासचिव एडप्पादी पलानीस्वामी टीवीके को समर्थन करने के प्रस्ताव पर सहमत नहीं हैं, जिससे पार्टी के कुछ हिस्सों में मतभेद पैदा हो गया है। वहीं, माना जा रहा है कि एआईएडीएमके नेता सीवी शनमुगम और ओएस मणियन जैसे नेता संभावित गठबंधन सरकार में बड़े पदों के बदले टीवीके को समर्थन करने के पक्ष में हैं।

 

यह भी पढ़ें: 11 साल में सुवेंदु के 3 करीबियों की हुई मौत, PA से लेकर बॉडीगार्ड तक की जान गई

10 सीट दूर है टीवीके

टीवीके ने 23 अप्रैल को हुए चुनावों में 234 सदस्यीय विधानसभा में 108 सीट जीतीं और वह सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है। हालांकि, पांच विधायकों वाली कांग्रेस ने टीवीके को समर्थन दिया है, लेकिन विजय की पार्टी सदन में बहुमत के 118 के आंकड़े तक पहुंचने से अब भी कुछ सीट दूर है। विजय ने बुधवार को कांग्रेस पार्टी का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपा था और सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

 

इस बीच बीजेपी ने कहा कि राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर इस मामले में नियमों के अनुसार फैसला करेंगे।


और पढ़ें