logo

मूड

ट्रेंडिंग:

तेज प्रताप के बंगले के पास शिफ्ट होंगी राबड़ी देवी, 29 जून को खत्म होगी मोहलत

बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड पर स्थित उनका सालों पुराना सरकारी आवास खाली करने का नोटिस दिया गया था और 29 तारीख तक उन्हें यह आवास खाली करना होगा।

rabri devi

घर ना खाली करने पर अड़ी हैं राबड़ी देवी, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बिहार की सियासत में बंगलों का रंग अब सबसे बड़ा पॉलिटिकल स्टेटमेंट बन गया है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को आवंटित नए सरकारी आवास 39 हार्डिंग रोड का पूरा लुक बदल दिया गया है। भगवा यानी केसरिया रंग को पूरी तरह हटाकर अब आरजेडी के सिग्नेचर हरे और सफेद रंग से बंगले की पुताई चल रही है। मुख्य गेट जो पहले भगवा था, अब पूरी तरह हरे रंग में रंग दिया गया है।

10 सर्कुलर रोड वाला मौजूदा बंगला खाली करने के लिए 29 जून तक का फाइनल अल्टीमेटम दे दिया है। भवन निर्माण विभाग ने साफ चेतावनी दी है कि समयसीमा खत्म होने पर प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें: बैंक फ्रॉड केस: IAS पंकज अग्रवाल निलंबित, हरियाणा सरकार का फैसला

मॉडिफिकेशन का काम जारी

 भवन निर्माण विभाग के सूत्रों ने बताया कि सम्राट सरकार राबड़ी देवी की डिमांड के मुताबिक ही बंगले को मॉडिफाई करा रही है। आरजेडी  का चुनाव चिन्ह लालटेन और पार्टी कार्यकर्ताओं के गमछे का रंग हरा है। इसी को ध्यान में रखकर नए बंगले की दीवारों को सफेद बैकग्राउंड पर हरे रंग की पट्टियों से सजाया जा रहा है।बंगले के रंग-रोगन का काम अंतिम चरण में है। बाउंड्री वॉल और मेन गेट पर हरा पेंट चढ़ चुका है। विभाग के एक अधिकारी ने कहा, 'बंगले को लाभार्थी की सुविधा के हिसाब से रहने लायक बनाना रूटीन प्रक्रिया है। इसमें कोई राजनीति नहीं है।'

सिर्फ 3 दिन का समय

राबड़ी देवी पिछले 18 साल से 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले में रह रही हैं। यह बंगला  मुख्यमंत्री आवास के बिल्कुल सटा हुआ है और सुरक्षा के लिहाज से बेहद अहम माना जाता है। सम्राट सरकार बनने के बाद से ही इस बंगले को खाली कराने की कवायद तेज हो गई थी। राबड़ी देवी ने शिफ्टिंग के लिए सरकार से एक महीने का समय मांगा था, जो अब पूरा होने वाला है। 20 जून को भवन निर्माण विभाग ने अंतिम नोटिस जारी कर 29 जून तक बंगला खाली करने को कहा है। नोटिस में लिखा है कि इसके बाद बंगले पर सरकार का कब्जा माना जाएगा और जरूरत पड़ी तो बलपूर्वक खाली कराया जाएगा।

तेज प्रताप यादव के पड़ोस में मिला घर  

राबड़ी देवी को आवंटित 39 हार्डिंग रोड का बंगला उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के सरकारी आवास 3 स्ट्रीट रोड से सिर्फ 200 मीटर दूर है। लालू परिवार ने सुरक्षा कारणों से यही बंगला पसंद किया था। नए बंगले में बिजली फिटिंग और फर्नीचर शिफ्टिंग का काम तेजी से चल रहा है।

 

आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, 'सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। राबड़ी जी बिहार की सीएम रही हैं, 75 साल की हैं। उन्हें परेशान करना शर्मनाक है। हरा रंग किसानों-गरीबों का है। भगवा हटने से बीजेपी को दर्द क्यों हो रहा है?'

 

यह भी पढ़ें: पैरोल पर जेल से छूटते ही 5 साल की बच्ची के साथ रेप किया, कौन है होशियार सिंह?

क्या बोली जेडीयू?

जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने पलटवार किया, खाली कराना रूटीन प्रक्रिया है। राबड़ी जी को नियम के तहत ही नया बंगला दिया गया है। रंग-रोगन पर सियासत बेकार है। सरकार किसी को टारगेट नहीं कर रही।नए बंगले का काम लगभग पूरा हो चुका है। माना जा रहा है कि राबड़ी देवी 28 जून को ही 39 हार्डिंग रोड में गृह प्रवेश कर लेंगी। यदि 29 जून तक 10 सर्कुलर रोड खाली नहीं हुआ तो भवन निर्माण विभाग ताला तोड़कर सामान बाहर निकाल सकता है। फिलहाल पटना में  बंगले  का रंग सबसे बड़ा पॉलिटिकल मुद्दा बना हुआ है। भगवा हटाकर हरा-सफेद चढ़ाने की इस कवायद को सत्ता के समीकरण बदलने की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है।

Related Topic:#bihar news

और पढ़ें