logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पैरोल पर जेल से छूटते ही 5 साल की बच्ची के साथ रेप किया, कौन है होशियार सिंह?

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में एक शख्स पर आरोप लगा है कि उसने एक 5 साल की बच्ची का पहले किडनैप किया, उसके बाद मासूम बच्ची के साथ रेप किया। इसी आरोप में पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार किया।

girl

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Gemini

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ शहर में एक 5 साल की बच्ची किडनैप हुई थी, जिसके बाद बच्ची का रेप किया गया। इस मामले के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी शख्स ने पहले भी एक 11 साल की बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म किया था, जिसके लिए उसे जेल हुई थी। हाल ही में आरोपी जेल से पैरोल पर रिहा हुआ था, उसी दौरान उसने इस नए अपराध को अंजाम दिया।

 

पुलिस ने आरोपी शख्स होशियार सिंह को गुरुवार की रात को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, बच्ची मंगलवार को लापता हुई थी, जिसकी जानकारी बच्ची के पिता ने दी थी। इसके बाद पुलिस ने खोजबीन शुरू की थी और जल्द ही बच्ची पुलिस को मिल गई। बच्ची की हालत बेहद खराब थी, इसलिए उसका मेडिकल कराया गया। मेडिकल रिपोर्ट से साफ हो गया कि बच्ची का रेप हुआ था।

 

यह भी पढ़ें: 'जैन संतों की पिच्छी के लिए लाखों मोर मारे गए', मेनका गांधी पर क्यों भड़के लोग?

सीसीटीवी फुटेज की वजह से पकड़ा गया 

जब पुलिस ने बच्ची की तलाश शुरू की थी, तो आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज देखे गए। फुटेज में देखा गया कि एक आदमी बच्ची का हाथ पकड़कर कहीं ले जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी शख्स ने बच्ची के साथ रेप किया और उसे उसी हालत में छोड़कर फरार हो गया।

 

फुटेज के आधार पर पुलिस ने बच्ची को खोजने की कोशिश की थी, जिसके बाद देर रात को टनकपुर तिराहे के पास बच्ची मिली थी।

 

यह भी पढ़ें: लड़की ने शादी से मना किया, लड़के ने AI से हनीमून की फोटो बनाई और कर दिया वायरल

 

रेप के आरोप में था जेल में बंद

पुलिस के मुताबिक, आरोपी होशियार सिंह पर 2022 में भी एक 11 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा था। इसी आरोप में 6 जून 2024 को धारा 363 और पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत होशियार को सजा मिली थी, यानी 5 साल की सजा मिली थी। 14 मई 2026 को होशियार सिंह जेल से पैरोल पर छूटा था। पैरोल पर छूटने के बाद ही होशियार पर एक और अपराध का इल्जाम लग गया। फिलहाल पुलिस मामले की और गहराई से जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, अगर होशियार सिंह इस आरोप में दोषी पाया गया तो उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी।


और पढ़ें