logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'भारत को आरक्षण मुक्त देखना चाहता हूं', बोले पूर्व BJP विधायक उदयभान करवरिया

प्रयागराज में आयोजित रैली में उदयभान करवरिया ने आरक्षण व्यवस्था खत्म करने की वकालत की। उन्होंने दावा किया कि दलित, पिछड़े, मुस्लिम और अगड़े सभी वर्गों का उन्हें समर्थन हासिल है।

Udaybhan Karwariya

पूर्व विधायक उदयभान करवरिया। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

यूपी के पूर्व विधायक और बीजेपी नेता उदयभान करवरिया ने भारत को आरक्षण मुक्त बनाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि भारत की आजादी के 100 साल पूरे होने पर देश आरक्षण मुक्त हो। उदयभान करवरिया ने प्रयागराज में एक रैली की, जिसमें हजारों की संख्या में लोग पहुंचे।

 

रैली के दौरान उदयभान करवरिया ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) लाने की कोई आवश्यकता नहीं थी। उन्होंने कहा कि UGC के इस फैसले में प्रदेश सरकार की कोई भूमिका नहीं है। उदयभान करवरिया ने इसे योगी आदित्यनाथ को कमजोर करने की कोशिश बताया। मुख्यमंत्री का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि योगी हैं तो उत्तर प्रदेश है।

 

उदयभान करवरिया 2002 और 2007 में BJP के टिकट पर प्रयागराज की बारा विधानसभा सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं। उन पर समाजवादी पार्टी के विधायक जवाहर पंडित की हत्या का आरोप लगा था।

 

2014 में उन्होंने अदालत के सामने आत्मसमर्पण किया था। 2019 में अदालत ने उदयभान करवरिया समेत चार आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। हालांकि, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनकी समय पूर्व रिहाई को मंजूरी दी और 25 जुलाई 2024 को वह जेल से रिहा हो गए।

'दलित-मुस्लिम सबका समर्थन'

प्रयागराज में आयोजित रैली में उदयभान करवरिया ने आरक्षण खत्म करने की बात कही। उन्होंने कहा, 'मेरा एक सपना है, कहो तो कह दूं। सभी का समर्थन है। दलितों का भी समर्थन, पिछड़ों का भी समर्थन, मुस्लिमों का भी समर्थन और अगड़ों का भी समर्थन। मैं चाहता हूं कि जिस दिन भारत को अंग्रेजों से आजाद हुए 100 साल पूरे हों, वह दिन आरक्षण मुक्त भारत हो।'

 

यह भी पढ़ें: 'हिंदुओं को मुसलमानों से सीखना चाहिए', क्या नसीहत दे रहे हैं रघुराज प्रताप सिंह?

UGC को लेकर क्या बोले उदयभान?

उदयभान करवरिया ने इस दौरान यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा, 'मैं एक चीज बता दूं आपको, ये जो UGC लगा, इसमें प्रदेश सरकार का कोई रोल नहीं है। ये कहीं न कहीं से ऊपर की मानसिकता योगी जी को डिगाने के लिए की गई है। इसलिए होशियार रहना। योगी हैं तो उत्तर प्रदेश है। योगी जब तक रहेंगे, तब तक हर जाति, हर धर्म का आदमी सुरक्षित रहेगा।'

 

यह भी पढ़ें: 'राज ठाकरे लंपट एलिमेंट हैं', छठ वाले बयान पर प्रशांत किशोर का ठाकरे पर हमला

सपा के PDA पर भी साधा निशाना

रैली के दौरान उदयभान करवरिया ने समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उन्हें आज तक PDA का मतलब समझ नहीं आया। कभी इसका अर्थ पिछड़ा हो जाता है तो कभी पंडित। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कहीं इसका अर्थ पापी तो नहीं है। उदयभान करवरिया ने यह भी कहा कि वह आने वाले विधानसभा चुनाव में हिस्सा नहीं लेंगे।

Related Topic:#reservation#BJP

और पढ़ें