logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'अब मारकर दिखा', सुखजिंदर रंधावा के लिए कैप्टन अमरिंदर ने गैंगस्टर को दी चुनौती

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एक इंटरव्यू में सुखजिंदर रंधावा को मिल रही धमकियों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि अब मारकर दिखा।

captain amarinder singh सुखजिंदर रंधावा

कैप्टन अमरिंदर सिंह, Photo Credit: ANI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पंजाब की राजनीति में गैंगस्टरों की धमकियों को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस सांसद एवं पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा के समर्थन में बड़ा बयान दिया है। एक स्थानीय डिजिटल चैनल को दिए एक इंटरव्यू में साफ कहा कि राजनीतिक विचारधारा अलग होने के बावजूद अगर कोई गैंगस्टर रंधावा को जान से मारने की धमकी देता है, तो वह उनके साथ खड़े होंगे। उन्होंने गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की रंधावा को दी गई धमकी पर चुनौती देते हुए कहा कि अब मारकर दिखा। 

 

यह मामला कोई ताजा मामला नहीं है बल्कि अगस्त 2025 का मामला है। उस दिन सुखजिंदर सिंह रंधावा ने आरोप लगाया था कि जेल में बंद गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया ने उनके बेटे उदयवीर सिंह रंधावा को जान से मारने की धमकी दी है। रंधावा के मुताबिक, उनके बेटे से मिलने के लिए फतेहगढ़ चूड़ियां के परमिंदर सिंह नाम के व्यक्ति समेत कुछ समर्थक पहुंचे थे। मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट होने के करीब एक घंटे बाद उनके बेटे की पगड़ी की दुकान के बाहर फायरिंग हुई। रंधावा उस समय संसद के मानसून सत्र के सिलसिले में दिल्ली में थे। उन्होंने पंजाब के डीजीपी को भी मामले की जानकारी दी थी। 

 

यह भी पढ़ें: 'भाजपा-सुभासपा में हो गया 36 का आंकड़ा', अखिलेश ने शेयर की 36 सीटों की लिस्ट

क्यों मिल रही थीं धमकियां?

इस विवाद के पीछे पुरानी राजनीतिक और गैंगवार की रंजिश भी बताई जा है। जून 2025 में बटाला के पास जग्गू भगवानपुरिया की मां हरजीत कौर और उसके एक रिश्तेदार करणवीर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड की जिम्मेदारी गैंगस्टर दविंदर बंबीहा गैंग ने ली थी। इसके बाद जग्गू के परिजनों ने सुखजिंदर सिंह रंधावा और उनके बेटे उदयवीर पर भी आरोप लगाए थे। सुखजिंदर रंधावा ने उस समय इन आरोपों को खारिज किया था। 

पुलिस जांच में क्या सामने आया?

रंधावा के आरोपों के बाद पुलिस ने भी मामले की जांच की थी और इस मामले में 2 अगस्त 2025 को अमृतसर से गगनदीप सिंह नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, उसने उदयवीर सिंह की इंस्टाग्राम पोस्ट पर धमकी भरी और आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। शुरुआती जांच में आरोपी का किसी गैंगस्टर से संबंध सामने नहीं आया था। 

रंधावा के साथ खड़े हुए कैप्टन

इस पूरे विवाद को लेकर अब सुखजिंदर रंधावा को कैप्टन अमरिंदर सिंह का साथ मिल चुका है। कैप्टन अमरिंदर सिंह का बयान इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि वह कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो चुके हैं, जबकि सुखजिंदर सिंह रंधावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। इसके बावजूद कैप्टन ने कहा कि किसी व्यक्ति की सुरक्षा और सम्मान राजनीतिक दलों से ऊपर है। अगर किसी नेता को गैंगस्टर धमकी देता है, तो राजनीतिक मतभेदों के बावजूद उसके साथ खड़ा होना चाहिए।

 

यह भी पढ़ें: 'नाम सिराज है...', पहले टेस्ट मैच से बाहर होने पर बोले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद

सोनिया और राजीव की तस्वीरें दिखीं

कैप्टन अमरिंदर सिंह इन दिनों गांधी परिवार के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। सोनिया गांधी की किताब के लॉन्च के समय भी वह मौजूद थे जबकि बीजेपी से कोई अन्य नेता समारोह में नहीं पहुंचा था। अब इस इंटरव्यू में भी उनके घर पर टेबल पर सोनिया गांधी और राजीव गांधी की तस्वीर दिखी। इसको लेकर चर्चा हो रही है। 


और पढ़ें