logo

मूड

ट्रेंडिंग:

केरल में टीचर समेत 4 गिरफ्तार, छात्रों तक नशा पहुंचाने का शक

केरल में पुलिस ने एक ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड किया है। बताया जा रहा है कि यह नेटवर्क मलप्पुरम जिले में छात्रों को नशीले पदार्थ बेच रहा था। गिरफ्तार चार आरोपियों में से एक शिक्षक है।

representative image of handcuffs

प्रतीकात्मक तस्वीर। (Photo Credit: Meta Ai)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

केरल में पुलिस ने एक ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड किया है। बताया जा रहा है कि यह नेटवर्क मलप्पुरम जिले में छात्रों को नशीले पदार्थ बेच रहा था। गिरफ्तार चार आरोपियों में से एक शिक्षक है। उसकी पहचान सुहैल पेरिंगोडन के तौर पर हुई है। शिक्षक एमईएस मंपद कॉलेज में पढ़ाता है। गिरफ्तार अन्य आरोपियों की पहचान रीना टीएन, विवेक विजयन और सुब्रह्मण्यन के तौर पर हुई है।

 

पुलिस ने सबसे पहले सुब्रह्मण्यन को गिरफ्तार किया। उसके पास से लगभग 0.4 ग्राम एमडीएमए और 0.5 ग्राम गांजा मिला। इसके बाद सुहैल को पकड़ा गया। अब पुलिस इस गिरोह के पीछे पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है। आरोप है कि निलंबूर के आसपास छात्रों तक एमडीएमए पहुंचाई जा रही थी। पुलिस अब इस एंगल से भी जांच में जुटी है।

 

यह भी पढ़ें: पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू हिरासत में, क्या है अंडा-टमाटर का मामला?

 

पुलिस की जांच के मुताबिक शिक्षक सुहैल विवेक विजयन और रीना टीएन को नशे की खेप पहुंचाता था। कुछ दिन पहले ही कोझिकोड जिले में भी ऐसा ही मामला सामने आया था। यहां तीन महिला शिक्षकों को एमडीएमए मामले में गिरफ्तार किया गया था।

 

यह भी पढ़ें: तेहरान में बिना हिजाब महिलाओं ने लगाई रेस, ईरान में बवाल क्यों मचा?

 

डीएएनएसएएफ और कोझिकोड ग्रामीण पुलिस ने ऑपरेशन तूफान के तहत पेरामब्रा ब्लॉक रिसोर्स सेंटर से जुड़ी केसी कीर्तना, के काव्या और वीपी नीश्मा को गिरफ्तार किया था। जांच के बाद तीनों शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया। यह नशा तस्करी गिरोह डेड ट्रॉप स्थानों पर नशे की खेप पहुंचाता था और क्यूआर कोड से पेमेंट लेता। पुलिस की जांच में लाखों रुपये के लेनदेन का पता चला है।

Related Topic:#Kerala News

और पढ़ें