पूर्व केंद्रीय मंत्री और पंजाब बीजेपी के वरिष्ठ नेता रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने लुधियाना में हिरासत में ले लिया है। शुक्रवार को बटाला के पास रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर उस वक्त हमला हुआ था जब वह 'नशा मुक्त पंजाब यात्रा' में हिस्सा लेने पठानकोट जा रहे थे। इस घटना के विरोध में शनिवार को बिट्टू लुधियाना पहुंचे। यहां पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के गेट पास सीएम भगवंत मान के काफिले के सामने अंडे और टमाटर लेकर अपना विरोध जताया। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और अज्ञात जगह ले गई।
सोशल मीडिया पर बिट्टू के प्रदर्शन के कई वीडियो वायरल हैं। इसमें उन्होंने अपने हाथ में अड्डे और टमाटर से भरी पॉलीथीन ले रखी हैं। सामने से सीएम भगवंत मान का काफिला गुजर रहा है। पुलिस जवानों ने बिट्टू को रोक रखा है।
यह भी पढ़ें: पत्नी की नाक काटकर नाली में फेंकी, सास बोली- बहू ने बेटे का प्राइवेट पार्ट काटा
शुक्रवार को रवनीत सिंह बिट्टू ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर अपने काफिले पर हमला करने का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि 100 से अधिक आप कार्यकर्ताओं ने वाहनों पर पत्थर और अंडों से हमला किया। हमले में जैमर वाहन और एस्कॉर्ट वाहन को नुकसान पहुंचा। एक गाड़ी की खिड़की का शीशा भी टूट गया। बिट्टू का आरोप है कि हमले के दौरान पंजाब पुलिस मूकदर्शक बनी रही। उसने कुछ नहीं किया।
बीजेपी कार्यकर्ता ईंट-पत्थर से नहीं डरेगा
रवनीत बिट्टू पर हुए हमले पर बीजेपी अध्यक्ष
नितिन नबीन
ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, 'बीजेपी का कार्यकर्ता इतना कमजोर नहीं कि आप के ईंट और पत्थर से डर जाएगा। ईंट-पत्थर से बीजेपी कार्यकर्ताओं का हौसला नहीं टूटेगा, बल्कि हर कार्यकर्ता और मजबूती से मैदान में डटा रहेगा।'
यह भी पढ़ें: MP: उफनते नाले में बही कार, बगलामुखी जा रहे 8 श्रद्धालुओं की मौत
'पंजाब में आम आदमी सुरक्षित नहीं'
बिट्टू के काफिले पर हुए हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्यसभा सांसद
राघव चड्ढा
ने कहा, 'आप डरी हुई है। यही कारण है कि वे हमारी पार्टी के सदस्य रवनीत सिंह बिट्टू पर हमला करने का प्रयास कर रहे हैं। यह पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति को भी उजागर करता है। यहां तक कि रवनीत सिंह बिट्टू जैसे पूर्व मंत्री, जिनके पास जेड-प्लस सुरक्षा सुरक्षा है, ऐसे हमलों के प्रति संवेदनशील हैं। इसका मतलब है कि पंजाब में आम आदमी बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है।'