उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक शख्स ने अपनी पत्नी की नाक काट दी। महिला का आरोप है कि सास-ससुर ने हाथ पकड़ा और पति ने नाक काटी। हरदोई मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महिला का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि महिला करीब तीन महीने पहले अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। पुलिस ने बताया कि अभी तक महिला ने कोई शिकायत नहीं दी है। वहीं सास ने एक शिकायत दी है। दोनों की शादी करीब 11 साल पहले हुई थी। पति को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
अब दोबारा लौटने पर विवाद हुआ। महिला की सास ने आरोप लगाया कि बहू ने उनके बेटे का प्राइवेट पार्ट काट दिया। इसके बाद फर्श से सिर लड़ाकर घायल कर दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना सांडी थाना क्षेत्र के एक गांव की है।
यह भी पढ़ें: '2,000 से ऊपर UPI पेमेंट नहीं लेंगे', MP-राजस्थान में पेट्रोल पंप वालों का विरोध
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुंशीगंज निवासी युवक की शादी 11 साल पहले हुई थी। करीब ढाई महीने पहले महिला मोहल्ले के ही युवक के साथ चली गई थी। वह अपनी तीन बेटियों को घर पर ही छोड़ गई थी। गुरुवार की रात महिला अपने पति के घर लौट आई। इसी बात पर घर में विवाद हो गया।
सांडी थाना प्रभारी पुष्पराज ने बताया कि महिला किसी के साथ चली गई थी। गुरुवार को दोबारा आने पर पति के साथ उसका विवाद हो गया। विवाद के बीच ही पति ने पत्नी की नाक दांत से काट ली। पीड़िता को पहले सांडी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से उसे हरदोई मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। शांति भंग के आरोप में पति दीपक को हिरासत में ले लिया गया है।
यह भी पढ़ें: बिहार के 5 जिलों में शुरू होगी ऑयल पाम की खेती, किसानों को मिलेगा अनुदान
पत्नी का आरोप है कि पति ने चाकू से नाक काटकर नाली में फेंक दी। सिर पर हमला किया। सास-ससुर ने उसके हाथ पकड़े। उधर, सास ने आरोप लगाया कि बहू ढाई महीने पहले एक युवक के साथ चली गई थी। गुरुवार को बहू लौटी और बच्चों को अपने साथ ले जाने लगी। इसी पर विवाद होने लगा। तभी बहू ने दांत से पति के प्राइवेट पार्ट को काट दिया।