logo

ट्रेंडिंग:

7 साल पहले रेमो डिसूजा से मांग थी रंगदारी, गैंगस्टर रवि पुजारी गिरफ्तार

रेमो डिसूजा से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में गैंगस्टर रवि पुजारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, वह पहले से ही जेल में बंद था।

remo d souza and ravi pujari

रेमो डिसूजा और रवि पुजारी, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा से साल 2018 में धमकी दी गई थी और उनसे 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। इस मामले में अब मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कुख्यात गैंगस्टर रवि पुजारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट में पेशी के बाद उसे 27 जुलाई तक की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। रवि पुजारी को 5 साल पहले सेनेगल में गिरफ्तार करके भारत लाया गया था। तब से वह जेल में ही बंद है।

 

आरोप है कि रवि पुजारी ने सत्येंद्र त्यागी के कहने पर रेमो डिसूजा और लिजेल डिसूजा से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। इस मामले में सत्येंद्र त्यागी को भी आरोपी बनाया गया है। अब रवि पुजारी को गिरफ्तार करने के बाद मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एस्प्लांडे कोर्ट में गुरुवार को पेश किया। कोर्ट ने उसे 27 जनवरी तक की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।

 

यह भी पढ़ें: उज्जैन में VHP नेता की पिटाई के बाद आगजनी, इलाके में धारा 144 लागू

कहां से शुरू हुआ झगड़ा?

 

इतना ही नहीं, अक्तूबर 2016 से फरवरी 2018 के बीत रेमो डिसूजा, उनकी पत्नी और उनके मैनेजेर को बार-भार फोन करके धमकी दी गई और रंगदारी मांगी गई। आरोप है कि रवि पुजारी ने रेमो डिसूजा पर दबाव बनाने की कोशिश की थी कि 'डेथ ऑफ अमर' फिल्म को जल्दी से रिलीज करें और 50 लाख रुपये देकर मामला सेटल करें।

 

दरअसल, रेमो डिसूजा और सत्येंद्र त्यागी के बीच एक फिल्म 'अमर मस्ट डाय' को लेकर समझौता हुआ था। बाद में दोनों के बीच फिल्म के राइट्स और पैसों को लेकर झगड़ा हो गया। सत्येंद्र त्यागी ने दावा किया कि उन्होंने इस फिल्म में पैसे लगाए थे लेकिन रेमो डिसूजा ने उनके 5 करोड़ रुपये नहीं दिए। इसी के बाद सत्येंद्र त्यागी ने रवि पुजारी से मदद मांगी और अपने पैसे निकलवाने को कहा। यही पैसे निकलवाने के लिए रवि पुजानी ने रेमो डिसूजा, उनकी पत्नी और उनके मैनेजर को धमकी देना शुरू कर दिया था।

 

यह भी पढ़ें: तलाक का मुकदमा लड़ रही पत्नी को हटाने के लिए जज ने दी थी सुपारी, 3 गिरफ्तार 

 

कौन है रवि पुजारी?

 

एक समय पर अंडरवर्ल्ड के चर्चित गैंगस्टर की लिस्ट में शामिल रवि पुजारी लगभग 15 साल तक फरार रहा था और 2019 में उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। कर्नाटक के उडुपी में पैदा हुआ रवि पुजारी बाद में मुंबई में बस गया था और 1990 में बाला जाल्दे की हत्या के बाद चर्चा में आया था। वह छोटा राजन गैंग में शामिल हो गया था और कई हत्याकांड में उसका नाम सामने आया।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap