logo

मूड

ट्रेंडिंग:

गौतम खट्टर को गोवा लाई पुलिस, धार्मिक भावनाएं आहत करने के मामले में गिरफ्तार

गौतम खट्टर को गोवा पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू से गिरफ्तार किया है। उनके ऊपर सेंट जेवियर के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है।

news image

गौतम खट्टर : Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

रविवार को यूट्यूबर गौतम खट्टर को हिमाचल प्रदेश से ट्रांजिट रिमांड पर गोवा लाया गया। गोवा पुलिस ने उन्हें सेंट फ्रांसिस जेवियर के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के मामले में गिरफ्तार किया है। सेंट फ्रांसिस जेवियर गोवा के संरक्षक संत माने जाते हैं।

 

अधिकारियों ने बताया कि गौतम खट्टर ने वास्को द गामा में सनातन धर्म रक्षा समिति के परशुराम जयंती समारोह के दौरान 16वीं शताब्दी के स्पेनिश जेसुइट मिशनरी सेंट फ्रांसिस जेवियर को 'आतंकवादी' कहा था। इसके अलावा उन्होंने संत के पवित्र अवशेषों (रिलिक्स) के बारे में भी अपमानजनक बातें कही थीं।

 

यह भी पढ़ें: गौतम खट्टर ने सेंट जेवियर्स पर ऐसा क्या कहा कि गोवा पुलिस पीछे पड़ गई?

कुल्लू जिले से हुए गिरफ्तार

गौतम खट्टर सनातन महासंघ नामक संगठन के संस्थापक हैं। उन्हें शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से गिरफ्तार किया गया था। कई दिनों की तलाश के बाद पुलिस उन्हें पकड़ पाई। गोवा पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम रविवार दोपहर फ्लाइट से उन्हें गोवा ले आई।

 

गोवा पुलिस 18 अप्रैल से ही उनकी तलाश कर रही थी। पणजी में उनके खिलाफ 'धार्मिक भावनाएं आहत करने' का केस दर्ज किया गया था। इसी मामले में गौतम खट्टर के भाई माधव को बुधवार को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया गया था।

कैसे शुरू हुआ विवाद?

यह विवाद एक वीडियो वायरल होने के बाद शुरू हुआ। वीडियो में गौतम खट्टर सेंट जेवियर के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कर रहे थे। उनकी रिलिक्स ओल्ड गोवा के बेसिलिका ऑफ बॉम जीसस चर्च में रखी गई हैं। वीडियो वायरल होते ही लोगों में काफी गुस्सा फैल गया। इस घटना के आयोजकों के खिलाफ भी लोगों ने कार्रवाई की मांग की।

18 अप्रैल को की टिप्पणी?

गौतम खट्टर ने 18 अप्रैल को वास्को में एक कार्यक्रम में ये बयान दिए थे। उस समय धार्मिक गुरु स्वामी ब्रह्मेशानंद, गोवा के परिवहन मंत्री मौविन गोदिन्हो और बीजेपी विधायक संकुल्प आमोनकर तथा दाजी (कृष्णा) सलकर भी मौजूद थे।

लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

इस मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए गुरुवार को वास्को शहर में 100 से ज्यादा लोगों ने प्रदर्शन किया और गौतम खट्टर की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने बताया कि गौतम खट्टर को स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा। अदालत उनके कस्टडी के बारे में फैसला करेगी। पुलिस इस मामले की आगे जांच कर रही है।

 

यह भी पढ़ें: गोवा ट्रिप पर नहीं गए बच्चे तो काट लिए नंबर, स्कूल में पैरेंट्स का भारी हंगामा

क्राइम ब्रांच को सौंपा केस

सबसे पहले वास्को पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज हुई थी, लेकिन बाद में मार्गांव, पणजी, वास्को, अंजुना और ओल्ड गोवा पुलिस स्टेशनों में कई शिकायतें आने के बाद केस को क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया। 21 अप्रैल को गोवा पुलिस ने 'दो समुदायों के बीच दुश्मनी फैलाने' और 'धार्मिक भावनाएं आहत करने' से संबंधित धाराओं में FIR दर्ज की।

 

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने गुरुवार को कहा था कि गौतम खट्टर को दो दिनों के अंदर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अब यह गिरफ्तारी हो चुकी है।

Related Topic:

और पढ़ें