logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मां ने जेंडर बदलने से रोका तो बेटे ने कर दी हत्या, फिर खुद पुलिस को किया फोन

लखनऊ के राजेंद्र नगर इलाके में जेंडर चेंज कराने की जिद्द को लेकर हुए आपसी विवाद में 17 साल के एक लड़के ने लोहे के पाने (रेंच) से हमला कर अपनी मां की हत्या कर दी।

Representative Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, AI Generated Image

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। वहां राजेंद्र नगर स्थित एक अपार्टमेंट में जेंडर-अफर्मिंग यानी लिंग परिवर्तन सर्जरी कराने की बात पर मां-बेटे के बीच झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बड़ा हो गया कि एक 17 साल के लड़के ने अपनी मां की हत्या कर दी। हैरान कर देने वाली बात यह है कि आरोपी ने खुद घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया।

 

यह घटना नाका हिंडोला पुलिस थाना क्षेत्र के विजन अपार्टमेंट में घटी है। पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, आरोपी नाबालिग पिछले कुछ समय से एक लड़की के रूप में रह रहा था और सर्जरी के जरिए अपना जेंडर पूरी तरह बदलना चाहता था। 

 

यह भी पढ़ें: शादी में दिखावे के लिए ली 76 लाख की BMW, वापस नहीं की तो दूल्हा गिरफ्तार

क्या था पूरा मामला?

जेंडर परिवर्तन को लेकर मां-बेटे के बीच में अक्सर तनाव रहता था। गुरूवार यानी 1 अक्टूबर को जब मां ने उसे ऐसा कदम उठाने से रोकते हुए डॉक्टर की सलाह लेने को कहा तो दोनों के बीच बहस बढ़ गई। बहस के दौरान गुस्से में आकर नाबालिग ने अपनी मां के सिर पर लोहे के रेंच से जोरदार हमला कर दिया। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हैरानी की बात यह है कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद ही पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी।  

 

यह भी पढ़ें: अमरावती में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर टक्कर; 5 की मौत, 21 लोग घायल

पुलिस की जांच

सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक की टीम ने मौके पर पहुंच कर सबूत जुटाए। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और हत्या में इस्तेमाल किए गए लोहे के पाने को जब्त कर लिया। नाका हिंडोला पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच से पता चला हैं कि आरोपी जेंडर डिस्फोरिया (अपने शरीर या जेंडर से असंतोष) की स्थिति से जूझ रहा हो सकता है। फिलहाल पुलिस फॉरेंसिक रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर घटना की कड़ी जोड़ने में लगी है। साथ ही नाबालिग से विशेषज्ञों और डॉक्टरों की देखरेख में पूछताछ और काउंसिलिंग कराई जा रही है।

Related Topic:#Uttar Pradesh

और पढ़ें