logo

मूड

ट्रेंडिंग:

15 शादियां, अश्लील वीडियो और ब्लैकमेलिंग! महिलाओं को फंसाने वाला शातिर गिरफ्तार

UP के गाजियाबाद में 35 वर्ष की उम्र में 15 शादी करके लाखों की ठगी व अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Accused वीडियो

पुलिस हिरासत में पकड़ा गया आरोपी, Photo Credit : Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के जिला गाजियाबाद से महिलाओं को शादी के नाम पर धोखा देने और उनका शोषण करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 35 साल के एक युवक पर 15 महिलाओं से शादी करने का आरोप है। आरोपी पहले महिलाओं को शादी का झांसा देकर अपने प्रेमजाल में फंसाता था, फिर उनके साथ संबंध बनाकर अश्लील फोटो और वीडियो तैयार कर लेता था। इसके बाद इन्हीं तस्वीरों और वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर महिलाओं को ब्लैकमेल करता था।

 

आरोपी पर मारपीट, जबरन संबंध बनाने, जान से मारने की धमकी देने और करीब 18 लाख रुपये की ठगी करने के भी आरोप लगे हैं। गाजियाबाद पुलिस ने आरोपी नरेंद्र शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

 

यह भी पढ़ें: काशी विश्वनाथ और मां अन्नपूर्णा के दरबार में पहुंचे अनंत अंबानी, हुआ भव्य स्वागत

कैसे शुरू हुआ मामला?

मामले की शुरुआत मेरठ के जानी थाना क्षेत्र की रहने वाली 26 वर्षीय युवती की शिकायत से हुई। युवती ने शादी के लिए जीवनसाथी ऐप पर अपना पंजीकरण कराया था। इसी दौरान 1 जुलाई 2025 को उसकी मुलाकात नरेंद्र शर्मा से हुई। आरोपी ने खुद को मुंबई का रहने वाला बताया और परिवार का संबंध राजस्थान के बीकानेर से बताया।

 

उसने दावा किया कि उसके पिता ब्रह्मप्रकाश शर्मा चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं और परिवार करीब 30 साल से मुंबई में रह रहा है। आरोपी ने गोवा में रिसॉर्ट और खाटू श्याम में पांच होटल होने की बात भी कही। उसने युवती को भरोसा दिलाया कि उसे दहेज नहीं चाहिए और वह एक साधारण परिवार की लड़की से शादी करना चाहता है। उसकी बातों में आकर युवती ने शादी के लिए हामी भर दी।

शादी के बाद सामने आया असली चेहरा

पीड़िता के मुताबिक, 25 सितंबर 2025 को नरेंद्र शर्मा ने मेरठ में उससे शादी कर ली। शादी के बाद आरोपी करीब एक महीने तक उसे अलग-अलग होटलों में रखता रहा। इसी दौरान युवती को पता चला कि आरोपी पहले भी कई महिलाओं से शादी कर चुका है और दूसरी महिलाओं से भी उसके संबंध हैं। जब उसने इस बारे में सवाल उठाए तो आरोपी का व्यवहार बदल गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि नरेंद्र ने उसके साथ मारपीट की, उसे बंधक बनाया और जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।

 

यह भी पढ़ें: UP-उत्तराखंड बॉर्डर पर बाप-बेटे की गोली मारकर हत्या, दो राज्यों की पुलिस उलझी

अश्लील वीडियो बनाकर देता था धमकी

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो बना लिए थे। इन्हीं तस्वीरों और वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर वह उसे लगातार ब्लैकमेल करता था। युवती जब भी पुलिस से शिकायत करने की बात कहती, आरोपी उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देता था। पीड़िता के अनुसार, मुंबई जाने पर भी आरोपी और उसके पिता की ओर से उसे धमकियां दी गईं। पुलिस की जांच में आरोपी के कई राज्यों में महिलाओं को शादी के नाम पर फंसाने की जानकारी सामने आई है।

शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी

महिलाओं को शादी के जाल में फंसाने के साथ आरोपी पर आर्थिक धोखाधड़ी के भी गंभीर आरोप हैं। पीड़िता का आरोप है कि नरेंद्र शर्मा ने उसके मामा और अन्य रिश्तेदारों को शेयर ट्रेडिंग में निवेश कराकर मोटा मुनाफा दिलाने का भरोसा दिया। इस बहाने उनसे करीब 18 लाख रुपये ले लिए। पुलिस को जांच के दौरान अलग-अलग बैंक खातों के माध्यम से रकम लिए जाने की जानकारी मिली है।

कई राज्यों में फैला रखा था जाल

जांच में सामने आया कि आरोपी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मुंबई समेत अलग-अलग स्थानों पर महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था। वह अपनी पहचान भी बदलता रहता था। दिल्ली में उसके विराट नाम से रहने की जानकारी सामने आई है। आरोपी पर 15 महिलाओं से शादी करने का आरोप है। पुलिस इस पूरे नेटवर्क और अन्य पीड़ित महिलाओं के बारे में जानकारी जुटा रही है।

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर SUV ने माता-पिता व जवान बेटे को रौंदा; तीनों की मौत

21 मई को दर्ज हुआ था मुकदमा

पीड़िता की शिकायत पर 21 मई 2026 को गाजियाबाद के नंदग्राम थाने में नरेंद्र शर्मा, उसके पिता ब्रह्मप्रकाश शर्मा और दो अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नरेंद्र शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। रविवार देर शाम उसे अदालत में पेश किया गया। इस दौरान पीड़िता भी कचहरी पहुंची और आरोपी को जेल भेजने की मांग की। उसने अपनी आपबीती बताते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।

 

वहीं, आरोपी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताया और जेल से जल्द बाहर आने का दावा किया। फिलहाल अदालत के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।


और पढ़ें