logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर SUV ने माता-पिता व जवान बेटे को रौंदा; तीनों की मौत

UP के जिला गाजियाबाद में दिल्ली- मेरठ एक्सप्रेस वे सड़क पार कर रहे माता पिता और बेटे को तेज रफ्तार एसयूपी ने रौंद डाला। तीनों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।

Deceased father Harlal, son Tejveer, mother Rajkumari

मृतक पिता हरलाल, बेटा तेजवीर, मां राजकुमारी, Photo Credit : Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के जिला गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह दर्दनाक हादसे में मथुरा के एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार एसयूवी ने सड़क पार कर रहे पति-पत्नी और उनके 21 वर्षीय बेटे को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों की जान चली गई। परिवार रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने गाजियाबाद आया था। शादी की खुशियां मनाकर सोमवार को पलवल जाने के लिए रेलवे स्टेशन निकल रहा था, लेकिन रास्ते में हादसे ने पूरे परिवार को खत्म कर दिया। घटना की खबर पहुंचते ही शादी वाले घर में चीख-पुकार मच गई, जबकि मथुरा के गांव में मातम छा गया।

 

मृतकों की पहचान मथुरा के कोसीकलां क्षेत्र के गांव धेगांव निवासी हरलाल (55), उनकी पत्नी गुड्डो (50) और बेटे तेजवीर (21) के रूप में हुई है। तीनों सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे गाजियाबाद के बागू इलाके में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पार कर रहे थे। इसी दौरान मेरठ से दिल्ली की ओर जा रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने तीनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

शादी की खुशियां मनाकर निकले थे, रास्ते में मौत ने घेर लिया

हरलाल अपनी पत्नी और बेटे के साथ तीन दिन पहले गाजियाबाद में रिश्तेदार नरेश कुमार के यहां बेटी प्रियंका की शादी में शामिल होने पहुंचे थे। 21 नवंबर को शादी समारोह संपन्न हुआ था। सोमवार को परिवार को हरियाणा के पलवल जाना था। तीनों रेलवे स्टेशन से ईएमयू ट्रेन पकड़ने के लिए घर से निकले थे। स्टेशन पहुंचने के लिए रास्ते में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

 

यह भी पढ़ें:  मौत बनकर दौड़ी कार! खड़े ट्रक में घुसी, 2 मासूमों समेत 4 की मौत, 3 गंभीर

तेज रफ्तार SUV की टक्कर से उछलकर सड़क पर गिरे तीनों

हादसा क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में बागू के पास एचपी पेट्रोल पंप के सामने मेरठ से दिल्ली जाने वाली लेन पर हुआ। स्कॉर्पियो की टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और यातायात कर्मियों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

 

हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। मामले में लापरवाही से वाहन चलाने और दुर्घटना में मौत से संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। पुलिस घटनास्थल की जांच कर हादसे के कारणों का पता लगा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

 

यह भी पढ़ें: 35 साल पहले  गोलियों से छलनी हुए थे ‘ज्ञानू दादा’, पुण्यतिथि पर उमड़े दिग्गज

शादी वाले घर में मातम, मथुरा के गांव में शोक की लहर

कुछ दिन पहले जिस घर में बेटी की शादी को लेकर खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां तीन लोगों की मौत की खबर पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। रिश्तेदारों और परिवार के लोगों को इस हादसे पर विश्वास नहीं हो रहा। वहीं मथुरा के गांव धेगांव में माता-पिता और जवान बेटे की एक साथ मौत से ग्रामीण स्तब्ध हैं। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। शादी की खुशियां मनाकर लौट रहा परिवार रास्ते में ही उजड़ गया।

Related Topic:#UP News#Car Accident

और पढ़ें