logo

ट्रेंडिंग:

मनाली में टूटा जिपलाइन, लड़की के गिरने का खौफनाक वीडियो

मनाली में मौज मस्ती का माहौल हादसे में बदल गया। जिपलाइन टूटने से एक लड़की नीचे जा गिरी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि अब उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई।

Girl falls from zipliner.

जिपलाइन से गिरी लड़की। (Photo Credit: X/@sidhshuk)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

हिमाचल प्रदेश के मनाली से एक खौफनाक वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक जिपलाइन के टूटने से लड़की खाई में जा गिरी। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक लड़की नागपुर की रहने वाली है। घायल होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि बाद में उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई। 

 

लड़की के पिता ने बताया कि अब हालत स्थिर है। उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। एक्स पर एक यूजर ने लिखा, 'मनाली में जिपलाइन दुर्घटना का शिकार हो गई। कृपया इस सब से बचने की कोशिश करें। मुझे नहीं पता कि इन लोगों की कितनी निगरानी की जाती है और हर मौसम में वे पैसे कमाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं।'

 

यह भी पढ़ें: UK हादसा: 14 साल बाद पिता बने थे राजवीर, 2 साल बच्ची की हुई मौत

परिवार के साथ मनाई घूमने आई बच्ची

लड़की की उम्र 12 साल है। वह अपने परिवार के साथ मनाली घूमने आई है। घटना पिछले सप्ताह की है। हादसे के बाद अस्पताल में इलाज चला। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक त्रिशा बिजवे अपने परिवार के साथ मनाली में छुट्टियां मना रही थी। जिपलाइन की हार्नेस से जुड़ी रस्सी के टूट जाने से लड़की नीचे जा गिरी।

 

यह भी पढ़ें: पुणे में इंद्रायणी नदी पर बना पुल धराशायी, एक की मौत! कई पानी में बहे

 

वायरल वीडियो में लड़की पत्थरों में गिरती दिख रही है। पारिवारिक सूत्र ने बताया कि त्रिशा को कई फ्रैक्चर हुए हैं और कुछ दिन पहले ही उसका ऑपरेशन हुआ था। पिता प्रफुल बिजवे का कहना है कि बेटी की हालत अब स्थिर है।

 

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap