logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IIM कोलकाता के हॉस्टल में छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

भारतीय प्रबंधन संस्थान-कलकत्ता में पढ़ने वाली एक छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में एक छात्र को गिरफ्तार किया है।

IIM-Calcutta

भारतीय प्रबंधन संस्थान-कलकत्ता।

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारतीय प्रबंधन संस्थान-कलकत्ता (IIM Calcutta) में पढ़ने वाली एक छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में एक छात्र को गिरफ्तार किया है। पीड़ित छात्रा आईआईएम में पढ़ाई कर रही है, उसके साथ बिजनेस स्कूल के हॉस्टल में दुष्कर्म हुआ है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी है।

 

पुलिस ने बताया कि छात्रा ने हरिदेवपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह कथित घटना आईआईएम-कलकत्ता के लड़कों के हॉस्टल के अंदर शुक्रवार को हुई।

 

यह भी पढ़ें: इनामुल हक की वजह से हुई राधिका की हत्या? सिंगर ने खुद बताया

काउंसलिंग के लिए हॉस्टल बुलाया

उन्होंने बताया, 'छात्रा ने एफआईआर में कहा है कि उसे काउंसलिंग के लिए हॉस्टल बुलाया गया था। हॉस्टल में उसे नशीला पेय पदार्थ दिया गया, जिसे पीने के बाद वह बेहोश हो गई। होश में आने के बाद छात्रा को एहसास हुआ कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है।'

पीड़िता को धमकी दी

अधिकारी ने बताया कि छात्रा ने यह आरोप भी लगाया कि आरोपी ने उसे धमकी दी थी कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने बताया, 'आरोपी छात्र को औपचारिक रूप से गिरफ्तार करने से पहले कल रात हिरासत में लिया गया था।' अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

 

यह भी पढ़ें: बिना मेकअप और गहनों के ड्यूटी करेंगी महिला पुलिसकर्मी, नया आदेश जारी

इससे पहले हुए दो छात्रों से दुष्कर्म

बता दें कि पिछले महीने कोलकाता की नेशनल लॉ कॉलेज में एक 24 साल की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। इस मामले में तीन आरोपियों और कॉलेज के सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना से पहले कोलकाता के ही आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक छात्रा के साथ बलात्कार करने की घटना सामने आई थी।

Related Topic:#kolkata news

और पढ़ें