झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन बढ़ता ही जा रहा है। दो महिलाओं समेत पांच लोगों ने मंगलवार रात से भूख हड़ताल शुरू कर दी है। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता
सोनम वांगचुक
की अपील पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के सदस्य देवेन्द्र नाथ महतो ने अनशन के चौथे दिन पानी पिया। गुरुवार को शुरू हो रहे झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में इस मुद्दे पर हंगामे के आसार हैं।
मुख्यमंत्री
हेमंत सोरेन
ने गुरुवार को छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, कई लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है और जांच एजेंसियां कई जगहों पर छापेमारी कर रही हैं। कुल मिलाकर एजेंसियां इस मामले पर पूरी लगन और असरदार तरीके से काम कर रही हैं। मुझे यकीन है कि हम किसी ठोस समाधान की ओर बढ़ेंगे।
यह भी पढ़ें: हज सब्सिडी में 10000 बढ़ाए, गिफ्ट के लिए 812 करोड़, तमिलनाडु बजट की खास बातें
वे अपनी बात रख सकते हैं: सीएम
सीएम ने आगे कहा, 'मैंने अभी तक गृह मंत्री से बात नहीं की है, लेकिन अगर जरूरत पड़ी तो मैं उनसे इस मामले पर चर्चा करूंगा। सरकार के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं। जिनकी भी कोई मांग है, वे आगे आकर अपनी बात रख सकते हैं। हमें पहले से ही कुछ हद तक मुद्दों की जानकारी है। अगर वे अपनी बात रखते हैं तो सरकार निश्चित रूप से उस पर गंभीरता से विचार करेगी।'
मंगलवार को सीएम सोरेन ने कहा था, 'उनकी मांगों और सवालों के समाधान से जुड़े फैसले पूरी गंभीरता और बारीकी से जांच के बाद उपयुक्त समय पर घोषित किये जाएंगे। मुझे विश्वास है कि प्रदर्शनकारी इससे आश्वस्त होंगे।'
किस मांग पर अड़े छात्र
झारखंड में परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ जेपीएससी और जेएसएससी रिफॉर्म्स मंच के तहत छात्रों का आंदोलन जारी है। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छह लोग भूख हड़ताल पर बैठे हैं। छात्र झारखंड कर्मचारी चयन आयोग में सुधार और 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा को रद्द करने की मांग उठा रहे हैं। छात्रों की यह भी मांग है कि परीक्षा में हुई धांधली की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (
CBI
) से करवाई जाए। हालांकि सरकार ने अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। पिछले 10 दिनों से रांची में आंदोलन चल रहा है।
यह भी पढ़ें: इलाज के नाम पर 10 दिन पेड़ से बांधकर रखा, झाड़फूंक करते-करते हो गई मौत
अब तक 14 गिरफ्तार, 18 जगह छापे
झारखंड पुलिस के अपराध जांच विभाग (CID) ने परीक्षा में धांधली के आरोप में अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। 28 जुलाई से अब तक जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते से चार बार पूछताछ भी कर चुकी है। रांची, पलामू, हजारीबाग, बोकारो और धनबाद में 18 स्थानों पर छापेमारी भी की गई।