logo

मूड

ट्रेंडिंग:

इलाज के नाम पर 10 दिन पेड़ से बांधकर रखा, झाड़फूंक करते-करते हो गई मौत

UP के बाराबंकी में एक महिला को 10 दिनों तक पेड़ से बांधकर रखा गया था। इलाज के नाम पर झाड़फूंक करने के चक्कर में महिला की मौत हो गई।

Husband and 2 Peoples are arrested

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के देवा कस्बे में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मजार पर झाड़-फूंक के नाम पर एक विवाहिता को करीब 10 दिनों तक खंभे से बांधकर रखा गया। आरोप है कि इस दौरान उसका कथित इलाज किया जाता रहा लेकिन मंगलवार रात उसकी मौत हो गई।

 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती जांच में सामने आया कि महिला को अंधविश्वास के चलते मजार पर ले जाया गया था, जहां उसे खंभे से बांधकर झाड़-फूंक की जा रही थी। इलाज के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई और बाद में उसकी मौत हो गई।

 

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद से हरिद्वार के बीच 350 बसें चलेगी, यूपी सरकार का फैसला

क्या है पूरा मामला?

लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र के ग्वारी निवासी अंकित यादव अपनी पत्नी रूबी 33 वर्षीय रूबी को उसकी मां के साथ करीब 10 दिन पहले देवा की मजार पर लेकर आए थे। परिजन का कहना है कि रूबी मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और कई बार उग्र व्यवहार करने लगती थी। इसी वजह से उसे पेड़ से बांधकर रखा गया और झाड़-फूंक का सिलसिला लगातार चलता रहा। इस दौरान वह भूखी प्यासी भी रही। जिस कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

 

यह भी पढ़ें: साइबर अपराधी भी जमकर कर रहे AI का इस्तेमाल, जानिए कैसे बना ठगी का हथियार

मृतका के पिता ने लगाया आरोप

मृतका के पिता प्रमोद अस्पताल पहुंचे उन्होंने पुलिस को शिकायत दर्ज करी। पिता प्रमोद ने आरोप लगाया कि उनके दामाद अंकित यादव, बाबा तांत्रिक मुन्ना तथा उसके सहयोगी कदीर अहमद ने इलाज के नाम पर रूबी को कई दिनों तक खंभे से बांधकर रखा और झाड़-फूंक करते रहे। झाड़-फूंक के दौरान उसकी हालत बिगड़ गई जिससे उसकी मौत हो गई। 

 

प्रभारी निरीक्षक आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मृत महिला के पति, कथित बाबा और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच करने कते बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Topic:#UP News

और पढ़ें