logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बेरोजगार युवक को रोज ताने मारती थी नानी, चाकू से गला रेतकर ले ली जान

बेंगलुरु में 24 साल के बेरोजगार लड़के ने रोज-रोज के ताने से तंग आकर अपनी 70 साल की नानी की सोते समय गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के बाद भाग रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

AI Generated Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, AI Generated Image

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

कर्नाटक के बेंगलुरु में पुलिस ने एक 24 साल के लड़के को अपनी 70 साल की नानी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम प्रज्वल है और वह केएस लेआउट का रहने वाला है। प्रज्वल पिछले कुछ महीनों से बेरोजगार था। उसकी नानी डी गौरीअम्मा उसे अक्सर काम ढूंढने, समय खराब न करने और फालतू में पैसे बर्बाद न करने की सलाह देती थीं। इस बात को लेकर दोनों के बीच पिछले कुछ महीनों से अक्सर बहस होती रहती थी। मंगलवार की रात को सोने से पहले भी नानी ने उसे समझाया जिससे गुस्सा होकर रात को करीब 2 बजे प्रज्वल ने किचन से चाकू लाकर सोते समय नानी का गला रेत दिया। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

 

प्रज्वल की मां लक्ष्मी ने उसे उसकी नानी डी गौरीअम्मा के घर रहने और उनकी देखभाल करने के लिए भेजा था। नानी का यह घर बैनरघट्टा के पास केनचागोरावैहना डोडी में है। नानी घर में बिल्कुल अकेली रह रही थीं,  उनके पति दोड्डा कुरुगैया काम के सिलसिले में कनकपुरा गए हुए थे। पुलिस के मुताबिक, प्रज्वल एक कॉलेज ड्रॉपआउट था और किसी भी नौकरी में ज्यादा दिनों तक नहीं टिकता था। पिछले कुछ महीनों से वह घर पर बेकार बैठा था जिसकी वजह से नानी और उसके बीच अक्सर झगड़ा होता था।

 

यह भी पढ़ें: पिता कर रहा था यौन उत्पीड़न, बेटी ने खुद पर पेट्रोल छिड़का, आग लगा ली

सोती हुई नानी का गला काट दिया

मंगलवार की रात को सोने से पहले नानी ने फिर उसके भविष्य को लेकर बात की जिससे प्रज्वल का गुस्सा भड़क उठा। रात को करीब 2 बजे उसने सोती हुई नानी का गला काट दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हत्या करने के बाद प्रज्वल सीधे केएस लेआउट में अपनी मां के घर पहुंचा, मां लक्ष्मी के सामने जुर्म कबूल किया और पुलिस के डर से वहां से भाग गया।

 

यह भी पढ़ें: भागलपुर में घर के अंदर चल रही मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 लोग गिरफ्तार

 

पुलिस ने बुधवार की दोपहर को उसे बैनरघट्टा के पास एक छिपने की जगह से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल मामले की आगे की कानूनी जांच जारी है।

 


और पढ़ें