ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पी-3 में स्थित केबी हेल्थ केयर डायग्नोस्टिक सेंटर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। इस डायग्नोस्टिक सेंटर में एनेस्थीसिया की ओवरडोज देने की वजह से एक 6 साल के मासूम की मौत हो गई है। बच्चे को उसका परिवार MRI करवाने लेकर गए थे। MRI प्रक्रिया के दौरान बच्चे की मौत हो गई। बच्चे के परिवार ने सेंटर पर मेडिकल लापरवाही और बहुत ज्यादा बेहोशी की दवा देने का आरोप लगाया है।
इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से गठित समिति ने शुक्रवार को सेंटर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मेडिकल जांच की रिपोर्ट आने के बाद एक FIR दर्ज की जाएगी।
यह भी पढ़ें: कभी तेज, कभी निशांत, कभी CM से पंगा, पूर्व IPS अमिताभ दास की कहानी क्या है?
शिकायत में परिवार ने क्या कहा?
परिवार की ओर से पुलिस में दर्ज करवाई गई शिकायत के अनुसार, डूंगरपुर गांव के रहने वाले 6 साल के बच्चे गर्व कसाना को 15-20 दिन पहले हल्का दौरा पड़ा था। उसका इलाज एक प्राइवेट हॉस्पिटल में हुआ था। पूरी तरह ठीक होने के बाद डॉक्टरों ने एहतियात के तौर पर परिवार को बच्चे का MRI और EEG टेस्ट करवाने की सलाह दी।
बच्चे के किसान पिता विक्की ने शिकायत में कहा, 'स्कैन के दिन वह पूरी तरह से नॉर्मल था और MRI के लिए ले जाने से पहले घर पर खेल रहा था।'
यह भी पढ़ें: यूपी में 16 साल के छात्रों मिलेगा ड्राइविंग लाइसेंस, परिवहन मंत्री ने किया ऐलान
बच्चे के शरीर में कंपन नहीं
परिवार ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि बच्चे की लगातार बिगड़ती हालत पर स्टाफ ने देरी से ध्यान देना शुरू किया। शिकायत के मुताबिक, दूसरी डोज के बाद बच्चा को लगभग आधे घंटे तक प्रक्रिया रूम में रखा गया। विक्की ने आरोप लगाया कि बार-बार कहने के बाद भी उसे तुरंत बाहर नहीं लाया गया। जब रिश्तेदार आखिरकार कमरे में गए, तो बच्चे ने हिलना-डुलना बंद कर दिया था।
परिवार ने आरोप लगाया कि इतना सब होने के बाद स्टाफ ने बच्चे को दूसरे प्राइवेट हॉस्पिटल में शिफ्ट करने की सलाह दी। हालांकि, इसी बीच बच्चे का शरीर ठंडा पड़ चुका था। दूसरे हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने सुबह करीब 10.30 बजे बच्चे को मृत घोषित कर दिया।