logo

मूड

ट्रेंडिंग:

नकली सोना, नोटों के फेर में फंसाकर करते थे ठगी, नोएडा में टप्पेबाज गैंग बेनकाब

ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना पुलिस ने असली सोना दिखाकर नकली सोना और नकली नोट थमाकर ठगी करने वाला गिरोह का पर्दाफाश किया। इस मामले में एक ही परिवार के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

Fake Gold Scam, Noida Police

गिरफ्तार आरोपी, Photo Credit IANS,

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में थाना बिसरख पुलिस ने असली सोना दिखाकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। आरोपी असली सोने का सैंपल दिखाकर लालच देते और मोटी रकम लेकर नकली सोना थमा देते थे। दूसरे तरीके में नोटों की गड्डी में ऊपर-नीचे असली नोट और बीच में कागज भर देते थे। पैसों से भरे बैग का झांसा देकर महिलाओं से सोने के जेवर लेते और बदले में यही नकली नोटों की गड्डी थमाकर फरार हो जाते थे। 

 

बिसरख थाना पुलिस को 10 जुलाई 2026 को एक शिकायत मिली। शिकायतकर्ता की मां के साथ बिसरख थाना क्षेत्र की एक सोसाइटी में कुछ लोगों ने ठगी कर ली थी। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज किया और आरोपियों को पकड़ने के लिए 4 टीमें बनाईं। इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को एक ही परिवार के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है।  

 

यह भी पढ़ें: आवारा और छुट्टा पशुओं से परेशान थे लोग, कलेक्टर ऑफिस में छोड़ आए 50 जानवर

एक ही परिवार के 5 सदस्य गिरफ्तार 

पुलिस के मुताबिक, लोकल इंटेलिजेंस और सर्विलांस की मदद से बिसरख पुलिस ने एक पूरे गैंग को पकड़ लिया। कुल 6 लोग पकड़े गए, जिनमें से 1 नाबालिग है और 5 को हिरासत में लिया गया। पकड़े गए आरोपियों के नाम हैं, संजू राय, किशोर राय, विशाल राय, सेवाराम और मीना। ये सभी मूल रूप से फिरोजाबाद के रहने वाले हैं, लेकिन बिसरख थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर ठगी कर रहे थे। 

आरोपियों के पास से पुलिस ने करीब 5.5 किलो नकली सोने के आभूषण, करीब 3.5 किलो नकली सोने की बिस्किट, 3 लाख रुपये नकद, 6 कीपैड वाले फोन और बड़ी संख्या में बैटरियां, 6 स्मार्टफोन और 1 अवैध चाकू बरामद किया है।  

 2 तरीकों से करते थे ठगी 

पहले तो आरोपी लोगों को निशाना बनाते थे और उन्हें असली सोने का एक सैंपल दिखाते थे। फिर बताते थे कि उनके पास करीब 3 किलो सोना है, जो सुनार की दुकान से चुराया हुआ है, इसलिए बहुत कम दाम में देंगे। जब लोग सैंपल चेक कराते थे, तो वह 18-20 कैरेट का असली सोना निकलता था। लालच में आकर लोग मोटी रकम देकर सोना खरीद लेते थे, लेकिन बदले में उन्हें नकली सोना पकड़ा दिया जाता था।

 

दूसरे तरीके में आरोपी नकली नोटों के बंडल के ऊपर-नीचे असली नोट लगा देते थे। फिर लोगों को बताते थे कि वे 3-4 लाख रुपये कहीं से चुराकर लाए हैं और पुलिस के डर से आगे नहीं जा पा रहे, इसलिए कम दाम में एक्सचेंज करना चाहते हैं। जैसे 4 का 1 या 2 का 1 के रेशियो में। लालच में आकर लोग असली पैसे देकर यह नकली नोटों का बंडल ले लेते थे।  

 

यह भी पढ़ें: पुश्तैनी जमीन बेचकर ऑनलाइन गेमिंग में लुट गया युवक, गंवाए 1.27 करोड़ रुपये

आरोपी पहले भी कर चुके हैं ठगी

पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि बिसरख इलाके में ही वे पहले भी 2 ठगी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इन्होंने पूरे एनसीआर क्षेत्र में और कहां-कहां इस तरह की ठगी की वारदातों को अंजाम दिया है। 

Related Topic:#Scam#Noida News

और पढ़ें