logo

ट्रेंडिंग:

दहेज में दुल्हन के घरवालों ने नहीं दी थार, दूल्हे ने रोक दी बारात, टूटी शादी

यूपी के सहारनपुर में एक लड़के ने दहेज में थार गाड़ी न मिलने पर शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद शादी कैंसिल हो गई।

Saharanpur Dowry Case

सहारनपुर दहेज मामला, Photo Credit- Social Media

हमने कई बार दहेज की वजह से शादी को कैंसिल होते देखा और सुना है। कितनी बार बारात घर के दरवाजे से आकर चली जाती है। ऐसी ही एक घटना उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गांव दौलतपुर से आई जहां एक लड़के ने बारात लाने से केवल इसलिए मना कर दिया क्योंकि उसे दहेज में थार गाड़ी चाहिए थी। लड़की के घरवालों ने बहुत समझाया और बारात लाने को कहा पर लड़के वाले नहीं माने।  

 

घटना 1 नवंबर की रात को हुई जहां शादी के घर में सब कुछ तैयार था। दुल्हन के भाई ने बताया कि उसके पिता की मृत्यु के बाद उसकी बहन की जिम्मेदारी उसी पर थी। भाई की पूरी कोशिश के बावजूद भी बहन की शादी नहीं हो पाई।

 

यह भी पढ़ें- तेलंगाना में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की भिड़ंत, 24 मरे, कई घायल

क्या है पूरा मामला

लड़की के भाई अजय कुमार ने बताया कि उसकी बहन की शादी मई 2025 में हीराहेड़ी गांव के अमनदीप से तय हुई थी। परिवार ने शादी के लिए अब तक 15 लाख रुपये खर्च किए हैं। दहेज का सामान भी 26 अक्टूबर को भेजा जा चुका है। घरवालों की तरफ से दूल्हे को बुलेट बाइक देने का भी प्लान था। परिवार ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली थी।

लड़की पक्ष करते रहे इंतजार

ऐसा बताया गया कि जब लड़के वालों को इस बात का पता चला कि लड़की के घरवाले बुलेट बाइक देने की योजना बना रहे हैं तब उन्होंने एक नई मांग रख दी। अपनी नई डिमांड में उन्होंने थार ही मांग लिया। भाई ने आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए इससे इनकार किया तो लड़के वालों ने शादी तोड़ने और बारात न लाने की धमकी दे दी। शादी के दिन सभी को लगा कि बारात आएगी और शादी होगी। शादी वाले दिन ही लड़के वालों ने फोन करके बारात लाने से साफ मना कर दिया।

 

यह भी पढ़ें- IPS पूरन कुमार केस: SIT की पूछताछ पर AAP विधायक ने क्या सवाल उठाए?

पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना के बारे में पता चलने के बाद लड़की वालों ने तुरंत चिलकाना थाना पहुंचकर दुल्हे अमनदीप, उसके चाचा सोनू और अन्य परिवार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। थाना इंचार्ज ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है और मामले में जांच की जा रही है। TI ने कहा कि इस मामले में दोनों पक्षों से बात की गई है। अगर आरोप सही पाए गए तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

Related Topic:#Uttar Pradesh

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap