logo

ट्रेंडिंग:

जेल गया... लौटकर आया तो फिर उसी महिला से किया दुष्कर्म, अब हुआ फरार

आरोपी ने पीड़ित बुजुर्ग को मामले का खुलासा करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। इससे महिला काफी डर गई थी।

Bharuch crime news

प्रतीकात्मक तस्वीर।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

गुजरात के भरूच जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले में एक 35 साल के शख्स एक 70 साल की बुजुर्ग महिला के साथ एक बार दुष्कर्म कर चुका था। लेकिन एक हफ्ते बाद ही उसने फिर से उस महिला के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी एक ही महिला के साथ दो बार दुष्कर्म करने के बाद अभी भी जेल की सलाखों के बाहर है। 

भरूच के डीएसपी पी.एल. चौधरी ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि शैलेश राठौड़ ने सबसे पहले 15 दिसंबर को महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसकी हैवानियत यहीं नहीं रूकी। शैलेश राठौड़ ने एक बार फिर से 22 दिसंबर को खेत में काम कर रही वृद्ध महिला की झोपड़ी में जाकर दुष्कर्म किया।

आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी 

डीएसपी ने बताया कि आरोपी ने पीड़िता को मामले का खुलासा करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी, जिससे वह काफी समय तक खामोश रही। लेकिन बाद में पीड़ित बुजुर्ग ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है, जिसके बाद पुलिस ने आमोद थाने में एफआईआर दर्ज की है।

आरोपी शैलेश राठौड़ फरार

घटना के बाद से आरोपी शैलेश राठौड़ फरार है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए क्राइम ब्रांच और स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप की कई टीमें बनाई हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी को 18 महीने पहले महिला से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस साल की शुरुआत में उसे जमानत पर रिहा किया गया था।

भरूच दुष्कर्म पीड़िता की मौत

भरूच औद्योगिक क्षेत्र में एक 11 साल की नाबालिग का अपहरण करके उसके साथ दुष्कर्म किया, सोमवार को सरकारी अस्पताल में पीड़िता की मौत हो गई। यौन उत्पीड़न में पीड़िता को गंभीर आंतरिक चोटें आई थीं, जिसके बाद उसे अंकलेश्वर के सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद वडोदरा के एसएसजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया था।

एसएसजी अस्पताल के रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर हितेंद्र चौहान ने कहा, 'नाबालिग को दोपहर करीब 2 बजे दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। इलाज के बाद उसकी हालत स्थिर हो गई, लेकिन शाम करीब 5:15 बजे उसे फिर से दिल का दौरा पड़ा। डॉक्टरों ने उसे तत्काल उपचार दिया लेकिन शाम 6:15 बजे उसे मृत घोषित कर दिया गया।'


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap