logo

मूड

ट्रेंडिंग:

गुजरात की शादी में खाना खाने से 400 लोग बिमार, सभी अस्पताल में भर्ती

गुजरात के दाहोद जिले के अबलोद इलाके में हो रही एक शादी में खाना खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए।

Dahod marriage

अस्पताल का नराजा।

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

गुजरात के दाहोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दाहोद के अबलोद इलाके में हो रही एक शादी में खाना खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए। माना जा रहा है कि इन लोगों को फूड पॉइजनिंग के बाद हुई है। सभी बिमार लोगों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।

 

शादी का खाना खाकर इतनी बड़ी संख्या में बिमार हुए लोगों की घटना इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। घटना सामने आने के बाद हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोगों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। 

 

यह भी पढ़ें: UP में स्मार्ट मीटर का बवाल जारी, लोग बोले बिजली काट रहे, बैकफुट पर योगी सरकार

 

 

उल्टी, दस्त और पेट दर्द जैसी शिकायतें

जानकारी के मुताबिक, यह घटना एक शादी समारोह के दौरान हुई, जहां बड़ी संख्या में मेहमानों ने खाना खाया। खाना खाने के कुछ घंटों बाद ही कई लोगों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द जैसी शिकायतें होने लगीं। देखते ही देखते बीमारों की संख्या बढ़ती चली गई, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को तुरंत सूचित किया गया। 

 

यह भी पढ़ें: केस से अलग नहीं होंगी जस्टिस स्वर्णकांता, केजरीवाल की रेक्युसल याचिका खारिज

स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची

सभी बीमार लोगों को फौरन सरकारी से लेकर प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि ज्यादातर मरीजों की हालत फिलहाल स्थिर है। हालांकि, इनमें से कुछ लोगों को निगरानी में रखा गया है। घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। 

 

शुरुआती जांच में शादी के खाने में गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है। शादी में परोसे गए खाने के सैंपल इकट्ठा करके उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है।

Related Topic:#Gujarat News

और पढ़ें