logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दो मांओ ने ही मार डाले खुद के 5 बच्चे, गुजरात में आई दहलाने वाली घटना

दाहोद जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में दो मांओ ने आत्महत्या की कोशिश की, जिसके दौरान पांच बच्चों की मौत हो गई।

gujarat dahod district

प्रतीकात्मक तस्वीर। Photo Credit- Sora AI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

गुजरात के दाहोद जिले में गुरुवार को दो अलग-अलग घटनाओं में माता-पिता द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या के प्रयास के दौरान पांच बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी  दी है। दाहोद के पुलिस अधीक्षक रविराजसिंह जडेजा ने बताया कि देवगढ़ बारिया तालुका के वडभेट गांव की एक महिला ने अपने चार बच्चों को साथ लेकर कुएं में छलांग लगा दी।

 

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने चंपा राठवा (37) और उसकी एक बेटी को बचा लिया, जबकि उसके दो बेटे और एक अन्य बेटी की डूबने से मौत हो गई। रविराजसिंह जडेजा के अनुसार, महिला घरेलू विवाद की वजह से परेशान थी। 

 

यह भी पढ़ें: अमृतपाल को असम की जेल में क्यों रखना चाहती है पंजाब सरकार? HC में दायर की याचिका

दाहोद में एक और घटना

पुलिस ने मृतकों की पहचान प्रियंका (12), गिरिराज (पांच) और राजवीर (दो) के रूप में हुई है। अधिकारी के अनुसार, एक अन्य घटना में दाहोद में एक पुलिस कांस्टेबल की पत्नी अवनी उपाध्याय ने अपने दो बेटों श्लोक (12) और रुद्र (2) को जहर देने के बाद खुद भी जहर खा लिया। 

 

यह भी पढ़ें: हिंदू लड़की कैसे रखने लगी थी 'रोजा'? रोंगटे खड़े कर देगा नासिक TCS कांड

 

उन्होंने बताया कि डॉक्टर ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया है जबकि महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। जडेजा ने कहा कि महिला के होश में आने के बाद मामले की जांच की जाएगी।

Related Topic:#Gujarat News

और पढ़ें