logo

ट्रेंडिंग:

शादी के बाद भागी महिला, ससुराल वालों ने प्रेमी के घर बुलडोजर चलवा दिया

महिला और उसका प्रेमी एक ही गांव के हैं। पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Representational Image । Photo Credit: PTI

प्रतीकात्मक तस्वीर । Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

गुजरात में एक अजीब सी घटना घटित हुई जिसमें एक शादीशुदा महिला के ससुराल वालों ने उस व्यक्ति के घर को ढहा दिया जिसके साथ वह भाग गई थी। घटना भरूच जिले के जंबूसर तालुका के करेली गांव की है, जहां महिला के ससुराल वालों ने उस शख्स के 6 घरों को आंशिक रूप से ढहा दिया।

 

परिवार वालों ने पहले उसे वापस लाने की कोशिश की लेकिन जब वे ऐसा करने में सफल नहीं हो पाए तो उन्होंने इस तरह का कदम उठाया। उन लोगों ने महिला के प्रेमी के घर को आंशिक रूप से गिरा दिया।

 

यह भी पढ़ें- मर्सिडीज की मांग, लड़कों में दिलचस्पी...स्वीटी बूरा केस की पूरी कहानी

 

6 लोग गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में बुलडोजर के ड्राइवर सहित 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एफआईआर के मुताबिक जिस व्यक्ति के साथ विवाहित महिला भागी है उसका नाम महेश फुलमाली है।

 

कथित रूप से महेश फुलमाली महिला के पिता के घर आनंद जिले में अंकलाव तालुका गया था और वहीं से महिला के साथ भाग गया। महिला के पिता ने वहां पर भी एफआईआर की है। जैसे ही महिला के पति को इस बात का पता चला तो वह फुलमाली के घर गया और उसके परिवार वालों को धमकी दी और कहा कि उसे वापस बुलाएं।

 

‘बहन को मारा थप्पड़’

जब वह नहीं लौटा तो महिला के ससुराल वाले फुलमाली के घर गए और कथित रूप से गाली गलौज की व उसके बहन को थप्पड़ भी मारा। शुक्रवार को रात 9 बजे महिला का पति और अन्य परिजन बुलडोजर लेकर आ गए और फुलमारी के घर का कुछ हिस्सा ढहा दिया। शनिवार को फुलमाली की मां ने पुलिस स्टेशन में 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

 

यह भी पढ़ें- सिर्फ 4 सीट के लिए टूट गया था BJP-शिवसेना गठबंधन, CM फडणवीस ने बताया

 

पुलिस कर रही जांच

वहीं महिला के परिवार वालों का कहना है कि उन्होंने सिर्फ अवैध निर्माण को ही गिराया है। उनका दावा है कि उन्होंने ऐसा सरपंच और डिप्टी सरपंच की उपस्थिति में किया है। वहीं अंकलाव की पुलिस ने कहा कि उन्होंने कई जगह दोनों की तलाश की है और उनके कॉल डिटेल्स की जांच की जा रही है। 

Related Topic:#Gujarat News

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap